रामपुर रोड निवासी चर्चित राधा भट्ट के 3 हत्यारो को आजीवन कारावास

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS

शहर के रामपुर रोड स्थित बैड़ा पोखरा क्षेत्र में साल 2018 में हुए दिल दहला देने वाले राधा भट्ट हत्याकांड (Haldwani famous Radha Bhatt murder case) में न्यायालय ने तीन आरोपियों को दोषी पाया है. मामले में तीनों दोषियों को आजीवन कारावास (Life imprisonment for three convicts) की सजा सुनाई गई है. साथ ही दोषियों पर एक-एक लाख का अर्थदंड भी लगाया गया है.अदालत ने ये फैसला सुनाया है.

शासकीय अधिवक्ता गिरजा शंकर पांड ने बताया 7 जून 2018 को हल्द्वानी में कोचिंग सेंटर चलाने वाले भुवन चंद्र भट्ट निवासी रामपुर रोड बैड़ा पोखरा में अपनी 35 वर्षीय पत्नी राधा भट्ट और सात साल की बेटी अनन्या के साथ रहते थे. 7 जून 2018 को रात में कोचिंग संचालक के घर में उनकी पत्नी राधा भट्ट की हत्या कर दी गई थी, जबकि भुवन भट्ट को गंभीर रूप से घायल कर उनसे लूट पाट की गई थी. तब उनकी सात की बेटी अनन्या अपने नाना के घर गई थी.

द्वितीय अपर जिला सत्र हल्द्वानी न्यायाधीश नीलम रात्रा की अदालत ने ये फैसला सुनाया है. शासकीय अधिवक्ता गिरजा शंकर पांड ने बताया 7 जून 2018 को हल्द्वानी में कोचिंग सेंटर चलाने वाले भुवन चंद्र भट्ट निवासी रामपुर रोड बैड़ा पोखरा में अपनी 35 वर्षीय पत्नी राधा भट्ट और सात साल की बेटी अनन्या के साथ रहते थे. 7 जून 2018 को रात में कोचिंग संचालक के घर में उनकी पत्नी राधा भट्ट की हत्या कर दी गई थी, जबकि भुवन भट्ट को गंभीर रूप से घायल कर उनसे लूट पाट की गई थी. तब उनकी सात की बेटी अनन्या अपने नाना के घर गई थी.

ADVERTISEMENTS