रामनगर- यहाँ नदी में फंसी पर्यटकों की कार, ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा,देखे वीडियो

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

रामनगर: क्यारी गांव में बुधवार को बड़ा हादसा टल गया। खिचड़ी नदी के उफान पर होने के बावजूद कुछ पर्यटकों ने लापरवाही दिखाते हुए अपनी स्कॉर्पियो कार नदी में उतार दी। तेज बहाव और गहराई का अंदाजा न लग पाने के कारण कार बीच धारा में फंस गई और देखते ही देखते आधी डूब गई।कार में सवार दो युवक जान बचाने के लिए चीखने-चिल्लाने लगे।

ADVERTISEMENTS

video link- https://youtu.be/9lvKRMBJoSQ?si=7WsdIyeMDOPiuZ79

मौके पर मौजूद ग्रामीण तत्काल मदद के लिए दौड़े और ट्रैक्टर व डंडों की मदद से दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। ग्रामीणों की तत्परता से उनकी जान बच सकी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। बाद में ट्रैक्टर की मदद से कार को नदी से बाहर निकाला गया।बताया जा रहा है कि ये पर्यटक हरियाणा के निवासी थे। ग्रामीण विनोद बधानी ने बताया कि बरसात के मौसम में खिचड़ी नदी का जलस्तर काफी खतरनाक हो जाता है, बावजूद इसके पर्यटक बिना सोचे-समझे अपनी गाड़ियां नदी में उतार देते हैं। उन्होंने कहा कि बुधवार को भी यही हुआ—पानी का स्तर ज्यादा होने से गाड़ी डूबने लगी और इंजन बंद हो गया। तभी कार में बैठे युवक घबरा गए और मदद के लिए पुकारने लगे।

ADVERTISEMENTS