#Ram#mandirराम मंदिर के पुजारियों की बढ़ाई सैलरी, जल्द मिलेंगी अन्य सुविधाएं

Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

देश में राम मंदिर का निर्माण तेजी से हो रहा है। इस बीच वहां के पुजारियों के अच्छे दिन आने वाले हैं। रामलला के प्रधान अर्चक के साथ ही अन्य पुजारियों के वेतन में बढ़ोतरी की गई है।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने प्रधान पुजारी, सहायक पुजारी, सेवा में लगे कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि कर दी है। वेतन की बढ़ोतरी को लेकर प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने ट्रस्ट महामंत्री चंपत राय को धन्यवाद दिया है।

अब इतना हुआ हर माह का वेतन
जानकारी के अनुसार अब प्रधान पुजारी का वेतन 32,900, सहायक पुजारी का 31,900 रूपये कर दिया गया है। बता दें कि इससे पहले प्रधान पुजारी को 25,000 व सहायक पुजारी को 20,000 मिलता था।

जल्द मिलेंगी अन्य सुविधाएं
वहीं ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मीडिया रिपोर्ट में बताया कि जल्द ही पुजारियों व कर्मचारियों को विशेष सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। पुजारियों को रहने-खाने और चिकित्सीय सुविधाओं के साथ-साथ आवासीय भत्ता भी दिया जाएगा।