Rajiv Pratap Death Case: SIT करेगी जांच, परिवार वालों ने हत्या की जताई आशंका,देखे वीडियो

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

jOURNALIST rajeev-pratap-death-case SIT INVESTIGATION

Rajiv Pratap Death Case: उत्तरकाशी (Uttarkashi) के पत्रकार राजीव प्रताप की मौत (Rajiv Pratap) के मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मामले की जांच के लिए उत्तराखंड पुलिस ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम(SIT) का गठन किया है। जिसमें सभी पहलुओं की जांच की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल, इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और पत्रकार के साथ जिन लोगों को आखिरी बार देखा गया था उनके बयान भी शामिल हैं। उत्तराखंड डीजीपी दीपम सेठ ने इसकी जानकारी दी।

ADVERTISEMENTS

video link-https://youtu.be/ayk1NV8atIg?si=1O9a0muxg6KDqxAU

उत्तरकाशी पत्रकार राजीव प्रताप मौत केस में SIT करेगी जांच Rajiv Pratap Death Case

उत्तराखंड डीजीपी दीपम सेठ ने बताया कि पत्रकार राजीव प्रताप के परिवार द्वारा बताया गया कि उन्हें धमकी भरे फोन आए थे। हालांकि इसको लेकर शिकायत दर्ज नहीं की गई है। लेकिन इस मामले में इस पहलू को लेकर भी SIT जांच करेगी।

परिवार वालों ने हत्या की जताई आशंका

डीजीपी की माने तो 19 सितंबर को पत्रकार के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, ड्रोन और डॉग स्क्वॉड की मदद से तलाश किया था।

आखिरी बार प्रताप को 18 सितंबर को एक गाड़ी चलाते हुए सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था। जिसके बाद 20 सितंबर को उनकी क्षतिग्रस्त कार नदी किनारे मिली थी। 28 सितंबर को उत्तरकाशी जिले के जोशियाड़ा बैराज के पास राजीव का शव बरामद हुआ। परिवार वालों ने हत्या की आशंका भी जताई है

ADVERTISEMENTS