#raira@kisanकिसानों का जन संपर्क अभियान जारी, 8 को बुद्ध पार्क में भरेंगे हुँकार अधिवक्ताओं ने दिया समर्थन (देखें वीडियो)

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी skt.com

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी में युवा किसान संघर्ष समिति का पिछले 21 दिनों से रेरा के खिलाफ आंदोलन जारी है। जिसके बाद आज युवा किसान संघर्ष समिति ने तहसील परिसर में हस्ताक्षर अभियान चलाया, इस दौरान संघर्ष समिति के संयोजक ललित जोशी ने कहा कि जिस तरह प्राधिकरण द्वारा रेरा एक्ट लागू करके किसानों को परेशान किया जा रहा है उसका जवाब आगामी 8 सितंबर को एक बड़ी रैली के रूप में दिया जाएगा।

ललित जोशी ने कहा कि जिस तरह हल्द्वानी में रेरा के नाम पर प्रशासन ने किसानों को प्रॉपर्टी का काम करने वाले और तहसील से लेकर कई ऐसे रोजगार करने वाले लोगों को परेशानी में लाकर खड़ा कर दिया है।

भाजपा नेता से समर्थन मांगते किसान नेता बलजीत सिंह

किसान नेता बलजीत सिंह ने कहा कि हल्दी चोर की सफल रैली के बाद अब बुधवार में 8 सितंबर को जिले भर के किसान अपने समर्थकों को यहां पहुंचेंगे और अपनी बात यहां से सरकार के कानों तक पहुंचाएंगे

हस्ताक्षर अभियान में समर्थन देते अधिवक्ता

किसान नेता एवं पूर्व बीडीसी मेंबर अर्जुन बिष्ट ने कहा कि बाहर के आने वाले निवेशक यहां के किसानों की जमीन पर व्यवसाय करना चाहते हैं वहीं सरकार किसानों को अपनी जरूरत की जमीन बेचने से रोक रही इसीलिए बड़ी रैली के माध्यम से सरकार को चेतावनी देगी कि जल्दी ही इस मामले में सकारात्मक निर्णय ले।

रैरा को लेकर ऐसे उदगार व्यक्त करते आंदोलनकारी

उसका जवाब अब जनता देगी 21 दिन से जिले के विभिन्न स्थानों पर हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से समर्थन इकट्ठा किया जा रहा है, जिसके बाद अब आगामी 8 सितंबर को एक बड़ी व्यापक रैली इसके विरोध में होगी।

ADVERTISEMENTS