बारिश का कहर :इस नेशनल हाइवे पर आया मलबा, यातायात बाधित

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
बारिश का कहर : नरेंद्रनगर नेशनल हाइवे पर आया मलबा, यातायात बाधित

उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में बारिश का सिलसिला जारी है। टिहरी के नरेंद्रनगर में नेशनल हाइवे 34 पर पुलिस चौकी प्लासड़ा से आगे मलबा आने के कारण यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है।

ADVERTISEMENTS

नरेंद्रनगर नेशनल हाइवे पर मलबा आने से यातायात बाधित

टिहरी में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते नरेंद्रनगर में नेशनल हाइवे 34 पर पुलिस चौकी प्लासड़ा से आगे पहाड़ी से मलबा सड़क पर आ गिरा। जिसके चलते हाईवे पर आवाजाही बाधित हो गई है। वाहनों को चौकी प्लासड़ा और भद्रकाली में ही रोका जा रहा है। प्रशासन का कहना है कि मार्ग खोलने में बारिश के कारण परेशानी हो रही है। मार्ग खुलने में विलंब होने की संभावना है।

तीन जिलों के लिए जारी किए भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 4 अगस्त को नैनीताल, चम्पावत और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश होने के आसार हैं। जिसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही अन्य जगहों पर भी तेज से अति तेज बारिश होने की संभावना है। ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों ने पहाड़ों में आवाजाही करने से सावधानी बरतने की हिदायत दी है

ADVERTISEMENTS