कांग्रेस से निकाले गए राहुल, पीछे की वजह जान रह जाएंगे दंग, राजनीतिक गलियारों में मचा हड़कंप

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

केरल में पलक्कड़ से कांग्रेस विधायक राहुल ममकुताथिल को अभद्र आचरण के गंभीर आरोपों के बाद पार्टी ने निलंबित कर दिया है। वह विधायक के रूप में अपना काम जारी रखेंगे। इससे पहले, राहुल ममकुताथिल ने खुद युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। मलयालम अभिनेत्री रिनी एन जॉर्ज और लेखिका हनी भास्करन ने राहुल ममकुताथिल पर अभद्र आचरण के गंभीर आरोप लगाए थे। जिसके बाद राहुल को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया गया था।

ADVERTISEMENTS

इस वजह से लिया गया फैसला 

अभद्र आचरण के आरोपों के चलते भाजपा और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राहुल ममकुताथिल के इस्तीफे की मांग कर रही थी। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPIM) की युवा शाखा DYFI ने भी पलक्कड़ स्थित राहुल ममकुताथिल के कार्यालय की ओर मार्च निकाला और उनके इस्तीफे की मांग की। कोझिकोड निगम से भाजपा परिषद नेता नव्या हरिदास ने आरोप लगाया कि राहुल ममकुताथिल पर और भी कई आरोप लगाए गए हैं।

इस्तीफे की मांग 

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राहुल ममकुताथिल के खिलाफ न केवल कई महिलाओं ने, बल्कि ट्रांसजेंडर लोगों ने भी यौन उत्पीड़न की शिकायतें दर्ज कराई हैं। राहुल ममकुताथिल के खिलाफ ये सभी आरोप निराधार नहीं हैं। चैट हिस्ट्री, वॉयस मैसेज जैसी कुछ और बातें भी सामने आ रही हैं। भाजपा नेता ने मांग की है कि महिला मोर्चा न केवल पलक्कड़ जिले में, बल्कि केरल के 30 जिलों में भी विरोध प्रदर्शन करेगा।

जाँच करेगी  कांग्रेस 

गुरुवार को, केरल के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने राहुल ममकुताथिल के खिलाफ टिप्पणी की थी और पार्टी द्वारा जाँच का आश्वासन दिया था। उन्होंने ज़ोर देकर कहा था कि उनके खिलाफ लगे आरोपों की पूरी गंभीरता से जाँच की जाएगी। राहुल ममकुताथिल को भी अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाएगा। पार्टी निर्णय लेने में ज़्यादा समय नहीं लगाएगी। कोई नरमी नहीं बरती जाएगी

ADVERTISEMENTS