PUBG की लत बनी जानलेवा!, युवक अचानक से जमीन पर गिरा, हुई मौत

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

meerut-city-meerut-man-dies-after-brain-hemorrhage-while-playing-pubg

अगर आप भी अपने फोन में Pub-G आदि गेम्स खेलते है तो ये खबर आपके लिए है। यहां Pub-G की लत एक युवक के लिए जानलेवा बन गई। दरअसल मेरठ से एक ऐसी घटना सामने आ रही है जिसे सुनकर आपका भी दिल दहल जाएगा। यहां एक 22 साल के मोहम्मद कैफ की ऑनलाइन गेमिंग लत उसकी मौत की वजह बन गई।

PUBG की लत बनी जानलेवा!

दरअसल ये पूरा मामला मेरठ के देहली गेट थाना क्षेत्र के खेरनगर का है। मोहम्मद कैफ की ऑनलाइन गेम खेलते समय मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वो हेडफोन लगाकर गेम खेलता था। इसी के दौरान उन्हें ब्रेन हैमरेज हुआ। इसी के चलते उसे अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि रविवार को दिल्ली में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।

brain hemorrhage

कानों में हेडफोन लगाकर खेलता था गेम

परिवार की माने तो मोहम्मद दोनों कानों में हेडफोन लगाकर गेम खेल रहा थे। तभी उसे अचानक से ब्रेन हैमरेज हुए और वो जमीन पर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। गंभीर हालत के चलते उसे दिल्ली के होप नर्सिंग होम में रेफर किया गया।

दिमाग की नस फटने से हुई मौत

बताते चलें कि कैफ के पिता फारूक प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि जब बच्चे को अस्पताल ले जा रहे थे। उस समय उसका बीपी 300 के पार था। हाई बीपी ही युवक के ब्रेन हैमरेज और दिमाग की नस फटने का कारण बना।

ADVERTISEMENTS