प्रीतम सिंह अचानक पहुंचे दिल्ली, कांग्रेस में गुटबाजी पहुंची चरम पर

ख़बर शेयर करें

कांग्रेस में गुटबाजी की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं। एक बार फिर उत्तराखंड कांग्रेस में गुटबाजी देखने को मिल रही है। कांग्रेस के नेता एक-दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। इस बीच कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह दिल्ली पहुंच गए हैं। जिसके बाद से उत्तराखंड कांग्रेस में खलबली मच गई है।

Ad
Ad


कांग्रेस में गुटबाजी पहुंची चरम पर
कांग्रेस में गुटबाजी अक्सर देखने को मिलती रहती है। बीते दिनों जिलाध्यक्षों की सूची जारी होने के बाद पार्टी खूब घमासान मचा था। एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी देखी गई। जिसमें कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष रहे प्रीतम सिंह का बड़ा बयान सामने आया था।


जिसमें उन्होंने कहा था कि जिन्हें राजनीति का क, ख, ग नहीं आता उसे प्रदेश प्रभारी बनाया हुआ है। जिसके बाद कांग्रेस में गुटबाजी साफ देखी जा रही थी। प्रीतम सिंह और कई अन्य नेताओं के बयान के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के खिलाफ बयानबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पार्टी नेताओं को हद में रहना चाहिए और पार्टी प्लेटफार्म के बाहर बयान नहीं देना चाहिए।


प्रीतम सिंह अचानक पहुंचे दिल्ली
कांग्रेस में गुटबाजी के बाद बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह अचानक दिल्ली पहुंच गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें दिल्ली तलब किया गया है। जबकि इस पर प्रीतम खेमे का कहना है कि उन्हें दिल्ली तलब नहीं किया गया है। वो पार्टी के बड़े नेताओं से मिलने दिल्ली गए हैं।


दिल्ली में पार्टी के बड़े नेताओं से कर सकते हैं मुलाकात
उत्तराखंड कांग्रेस में मचे घमासान के बीच अचानक प्रीतम सिंह के दिल्ली चले जाने से कई सवाल उठ रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि जल्द ही कांग्रेस में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।


प्रीतम खेमे की मानें तो प्रीतम दिल्ली में पार्टी के बड़े नेताओं जितेंद्र भंवर सिंह, दिग्विजय सिंह से मुलाकात करेंगे। अब इस मुलाकात के बाद कांग्रेस में क्या बड़ा बदलाव होता है ये देखने वाली बात होगी। क्योंकि कांग्रेस में लगातार विरोध के सुर उठ रहे हैं। कांग्रेस के कई नेता गढ़वाल की उपेक्षा का भी आरोप लगा रहे हैं। जिससे माहौल गरमा गया है।