जल जीवन मिशन के गड्ढे में रपटे प्रधान पति ,हाथ-पांव फ्रैक्चर 45 डे का बेड रेस्ट

ख़बर शेयर करें

लालकुआं skt. com

कार्य दाई संस्था की लापरवाही से कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे प्रधान प्रतिनिधि स्कूटी से फिसल कर गिरे हाथ पांव हुआ फ्रैक्चर 45 दिन का बेड रेस्ट । यह वाक्य है हल्दूचौड़ के दौलिया गांव का ।

क्षेत्र में पाइप लाइन डालने के लिए खोदी कई सड़कों को काफी समय से समतल नहीं किया गया है जिससे आए दिन दुर्घटना घटती रहती है ऐसा ही एक मामला बरेली रोड के हल्लुचौड़ से आ रहा है जहां प्रधान पति कार्यों का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे तो स्कूटी से असंतुलित होकर गड्ढे में खुद ही गिर गए उनके एक हाथ और एक पांव में फ्रैक्चर आया है जहां से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया हाथ पांव में फ्रैक्चर की वजह से प्लास्टर चढ़ा है और चिकित्सक ने 40 दिन का बेड रेस्ट बताया है

जहां दौलिया ग्राम पंचायत सड़के खुदी पड़ी हैं , हल्दूचौड़ के दौलिया गांव की बदहाल सड़कों और जल जीवन मिशन के लिए खोदी गई सड़कें अब तक नहीं पाटी गई है, जर्जर सड़क पर स्कूटी फिसलने से प्रधान के पति कैलाश भट्ट गंभीर रूप से घायल हो गए
हादसे में उनका एक हाथ और एक पैर फ्रैक्चर हो गया है।

उन्हें तत्काल हल्द्वानी स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्लास्टर कर 45 दिन का बेड रेस्ट बताया है।
कैलाश भट्ट दौलिया देवरामपुर मार्ग पर जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़क की स्थिति देखने पहुंचे, परंतु वहां सड़क की मरम्मत नहीं करी गई थी तभी उनकी स्कूटी टूटी सड़क के गड्ढों में फिसल गई और वह गिर गए। हादसे में उनका हाथ और पैर फ्रैक्चर हो गया है।