रूद्रपुर- महिला से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, सोशल मीडिया पर किया वायरल

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

रुद्रपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र निवासी महिला ने शिकायत की थी कि 18 मई को उसका पति कहीं गया था। इस दौरान वह घर में अकेली थीं। इसी बीच मूल रूप से ग्राम रम्पुरा उझैनिया थाना जहानाबाद पीलीभीत और हाल ट्रांजिट कैंप कृष्णा कालोनी निवासी दीनदयाल जबरन उनके घर में घुस आया। उसने उनके साथ दुष्कर्म किया। इसकी वीडियो भी अपने मोबाइल फोन में बनाई।बाद में उसे अपनी फेसबुक आइडी के साथ ही इंटरनेट मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर वायरल कर दिया।महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। आरोपी दीन दयाल की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश दी गई। इस बीच उसके संभल चंदौसी में होने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई, जिसके बाद रविवार की रात पुलिस टीम ने चंदौसी से आरोपी दीनदयाल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS