कुमाऊं की दो सीटों पर पिछली बार के मुकाबले कम हुआ मतदान, विधानसभावार आंकड़े देखें यहां

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें




लोकसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड में मतदान हुआ। प्रदेश में 55.89% प्रतिशत मतदान हुआ है। 2019 के लोकसभा चुनाव में 58.01 प्रतिशत वोट पड़े थे। पिछली बार के मुकाबले इस लोकसभा चुनावों में कम वोटिंग हुई है। बात करें अल्मोड़ा और नैनीताल लोकसभा सीट की तो अल्मोड़ा संसदीय सीट पर इस बार करीब 45.17 प्रतिशत मतदान तो नैनीताल लोकसभा सीट पर करीब 61.75 प्रतिशत मतदान हुआ है। बता दें कि अभी आंतिम आंकड़े आना बाकी है।

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा लोकसभा सीट पर विधानसभावार आंकड़े
अल्मोड़ा लोकसभा सीट इस बार लोकसभा चुनावों में कम वोटिंग हुई। अल्मोड़ा लोकसभा सीट पर करीब 45.17 प्रतिशत मतदान हुआ। पिछली बार साल 2019 में अल्मोड़ा सीट पर 52.31 प्रतिशत मतदान हुआ था। बता दें कि इससे पहले अल्मोड़ा सीट पर इस से कम मतदान 25 साल पहले 1999 के लोकसभा चुनावों में हुआ था।

अल्मोड़ा 44.00
बागेश्वर 51.00
चंपावत 56.00
धारचूला 48.70
डीडीहाट 49.20
द्वाराहाट 45.30
गंगोलीहाट46.00
जागेश्वर45.25
कपकोट 51.43
लोहाघाट 46.22
पिथौरागढ़ 50.32
रानीखेत41.50
सल्ट 32.00
सोमेश्वर 48.18
नैनीताल लोकसभा सीट पर विधानसभावार आंकड़े
नैनीताल ऊधम सिंह नगर संसदीय सीट पर इस बार करीब 61.75 प्रतिशत मतदान हुआ है। पिछले लोकसभा चुनाव में साल 2019 में नैनीताल संसदीय सीट पर मतदान प्रतिशात 68.97 रहा था। इस साल नैनीताल लोकसभा सीट पर पिछले 15 सालों में सबसे कम मतदान हुआ है।

बाजपुर 61.46
भीमताल 55.50
गदरपुर 67.92
हल्द्वानी 58.50
जसपुर 63.07
कालाढूंगी 60.00
काशीपुर 56.70
खटीमा 64.50
किच्छा 62.50
लालकुआं 60.50
नैनीताल 51.67
नानकमत्ता 65.71
रुद्रपुर 60.50
सितारगंज 70.15

ADVERTISEMENTS