पुलिस ने भारी मात्रा के साथ स्मैक की बरामद ,एक गिरफ्तार
ADVERTISEMENTS
लाल कुआं ।पुलिस ने एक तस्कर को साढ़े आठ लाख रुपये की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस की नजर अपराधिक गतिविधियों पर बनी हुई है। पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। लालकुआं कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए लालकुआं निवासी एक तस्कर को मोटरसाइकिल समेत 82 ग्राम स्मैक बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है।पुलिस उपाअधीक्षक हरबंस सिंह ने बताया कि लालकुआं के नगीना कॉलोनी निवासी एक युवक के पास से भारी मात्रा में स्मेक बरामद हुई है, जिसकी बाजार में कीमत 8.50 लाख है। अभियुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


