हल्द्वानी में पेड़ से लटका मिला वृद्ध का शव, जांच में जुटी पुलिस
ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब सीवर ट्रीटमेंट प्लांट इंदिरानगर के पास जंगल में एक वृद्ध का शव पेड़ से लटका मिला। थाना बनभूलपुरा के प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार के अनुसार, बुधवार शाम करीब 6:20 बजे वन विभाग ने थाना बनभूलपुरा को शव की सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान सुरेंद्र सिंह तोमर (66) पुत्र सूरज पाल तोमर, निवासी शिवाजी कॉलोनी, फार्म नंबर 3, देवलचौड़, हल्द्वानी के रूप में की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। शव मिलने के कारणों की जांच की जा रही है
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



हलद्वानी रील प्रतियोगिता में रील बनाओ 51 हजार का ईनाम पाओ