हल्द्वानी : पुलिस की वर्दी उतरवाने की धमकी देने वाले लवजीत को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हल्द्वानी, उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी.के अनुसार, घटना 10 मई की रात तिकोनिया क्षेत्र की है, जब कोतवाली हल्द्वानी पुलिस टीम गश्त और वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान ‘कबाड़ी कबाब’ के पास काली फिल्म लगी एक संदिग्ध कार को जांच के लिए रोका गया।
पुलिस ने बताया कि चालान की कार्रवाई के दौरान कार चालक ने ड्यूटी पर तैनात महिला उपनिरीक्षक एवं अन्य पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की। आरोपी ने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने और “वर्दी उतरवा देने” की धमकी दी तथा बाद में वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
उपनिरीक्षक आरती की शिकायत पर कोतवाली हल्द्वानी में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लवजीत सिंह के रूप में हुई है। घटना में प्रयुक्त कार को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों या अन्य लोकसेवकों के साथ अभद्रता करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन