यहां गर्भवती गाय को चुरा कर खा गए मांस, पुलिस ने 6 लोगों को किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें
Here people stole the meat of a pregnant cow and ate it, police arrested 6 people

गुजरात के भरूच से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां 6 लोगों को कथित तौर पर गर्भवती गाय को चुराने, उसका वध करने और उसका मांस खाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENTS

31 अक्टूबर को हुई घटना

जानकारी के अनुसार घटना 31 अक्टूबर के दिन हुई जब गाय के मालिक कमलेश अहीर ने उसे एकसाल गांव में अपने घर के पास एक पेड़ से बांध दिया था। ऐसा इसलिए क्योंकि वो चलने में असमर्थ थी। हालांकि उसी शाम को कमलेश को पता चला कि उसकी गाय गायब है फिर उसने स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत में कमलेश ने बताया कि वो और उसके पिता गाय की तलाश कर रहे थे, तभी उन्हें सूचना मिली कि पड़ोसी गाय को ले गए हैं। गांव में जाकर देखा तो उन्हें गाय के अवशेष मिले, जिन्हें उन्होनें जांच के लिएव पुलिस को सौंप दिया।

आरोपियों का इतिहास रहा है चोरी का

कमलेश ने घटना में शामिल संदिग्धों की पहचान पड़ोसी गांव के सरफराज मंसूरी, वसीम मंसूरी, मुबारक मंसूरी, सोहेब मंसूरी और रिजवान मंसूरी के रुप में की। उन्होनें भी ये आरोप लगाया कि अजय राठौड़ नाम के शख्स ने गाय को ले जाने में आरिपियों की मदद की है। शिकायत के बाद स्थानीय पुलिस ने सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों का चोरी का इतिहास रहा है और इस घटना के पीछे का मकसद कथित तौर पर गाय को मारना और उसका मांस खाना था।

इन धाराओं में मामला दर्ज

पुलिस ने आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और गुजरात पशु संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS