पति की हत्या के आरोप में पुलिस ने पत्नी को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

पिथौरागढ़। यहां पर पुलिस ने पति के हत्या के आरोप में पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पुलिस ने पत्नी के खिलाफ धारा 302 के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। 5 दिन पहले पिथौरागढ़ के एक अस्पताल में युवक सुमित सिंह का शव मिला था सुमित अस्पताल में कैंटीन चलाता था मृतक सुमित के शरीर पर चोट के निशान भी मिले थे।

Ad
Ad

मृतक सुमित के मां मनोरमा देवी ने इस मामले में अपनी बहू मनीषा सिंह पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया था। और आरोपी बहू की गिरफ्तारी ना होने पर परिजनों ने कोतवाली घेराव भी किया था। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मनीषा सिंह को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस के अनुसार महिला की गिरफ्तारी अस्पताल में सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर की गई है।