POK ऑन सेल!, कश्मीर पर नजरे जमाए फेल्ड मार्शल आसिम मुनीर से नहीं संभल रहा POK

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
pakistan-sold-pok-properties shahbaz-government

Pakistan Sold PoK Properties: ऑपरेशन सिंदूर में भारत से हार का सामना करने वाला पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आएगा। भारत के हाथों मुंह की खाने के बाद भी पाक का फील्ड मार्शल आसिम मुनीर, भारत के खिलाफ जम्मू कश्मीर को लेकर जगह-जगह जहर उगल रहा है। मुनीर से पीओके तो संभल नहीं पा रहा है और नजर उसकी कश्मीर पर टिकी है।

ADVERTISEMENTS

एबीपी न्यूज की खबर के मुताबिक पाक्स्तानी सरकार जो कर्ज में गले तक डूबी हुई है वो अब पीओके यानी गैरकानूनी कब्जे वाले कश्मीर की संपत्तियां बेचना शुरू कर दिया है।

पीओके की संपत्तियां बेच रहा पाकिस्तान Pakistan Sold PoK Properties

हाल के वर्षों में पाक पीओके की संपत्तियों को बचने लग गई है। जानकारी के लिए बता दें कि ये संपत्तियां पाक के पंजाब प्रांत के लाहौर, रावलपिंडी, सियालकोट और खैबर पख्तूनख्वा में बेची गई हैं। ये संपत्तियां पाक ने कर्ज चुकाने के लिए बेची है।

पीओके की संपत्ति को बेचकर चुकाएगा कर्ज

बंटवारे से पहले जम्मू कश्मीर रियासत की संपत्ति पाक के कई जगहों तक फैली हुई थीं। जिसमें लाहौर, सियालकोट, रावलपिंडी, झेलम, शेखपुरा और खैबर पख्तूनख्वा शामिल है। साल 1961 में पीओके की संपत्तियों को पाक ने एक ऑर्डनेंस के चलते अपने अंडर लिया था। जिससे इनका रखरखाव अच्छे ढंग से हो सके। इन संपत्तियों से पीओके की सरकार को बेदखल कर दिया गया था।

कईओं से लिया है लोन

जैसा की सब जानते है कि पाक पर भारी भरकम कर्ज में दबा है। IMF यानी इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड के अलावा सऊदी अरब तक से शहबाज सरकार ने लाखों बिलियन डॉलर का कर्ज ले रखा है। इसके साथ ही हाल ही में चीन से भी पाक ने 2.1 अरब डॉलर से अधिक का कर्ज ले रखा है। साथ ही 1.3 अरब डॉलर के दूसरे कॉमर्शियल लोन को भी फिर से फंड कर दिया गया है

ADVERTISEMENTS