पीएम मोदी के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में किया जाएगा आयोजित

Ad
ख़बर शेयर करें

कार्यशाला का आयोजन कर सभी विधानसभा क्षेत्रों मे पखवाड़ा आयोजित करने के दिए निर्देश

हलद्वानी skt.com

भारतीय जनता पार्टी जिला नैनीताल द्वारा यशस्वी प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्म दिन (17 सितम्बर से 02 अक्टूबर गांधी जयन्ती) के उपलक्ष्य में होने वाले सेवा पखवाड़ा अभियान के निमित कुमाऊँ संभाग कार्यालय हल्द्वानी में जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का प्रारम्भ द्वीप प्रज्वलन व वंदेमातरम के साथ हुआ। कार्यशाला में जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट द्वारा सभी पदाधिकारियो से सेवा पखवाड़ा अभियान को प्रत्येक मण्डल एवं बूथ पर सफल बनाने का आवाहन किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के प्रदेश सह-संयोजक श्री गुंजन सुबीजा द्वारा दिनांक 16 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा को प्रस्तुत किया गया।

कार्यशाला में जिले के समस्त पदाधिकारियो को सम्बोधित करते हुए श्री गुंजन सुखीजा ने बताया कि जिले में 17 सितम्बर को जिला स्तर पर वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा इसके अतिरिक्त बूथ स्तर पर स्वच्छता अभियान्, जिला और सामुदायिक केन्द्रो पर स्वास्थ्य शिविर, वरिष्ठ जनो संग प्रबुद्ध संवाद का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में युवा मोर्चा द्वारा नमो मैराथन, दिव्यांग जनो संग भेट एवं सम्मान कार्यक्रम, विकसित भारत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन (सरकार द्वारा) किया जाएगा।

कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष नैनीताल श्री प्रताप सिंह बिष्ट द्वारा की गई, कार्यशाला का संचालन सेवा पखवाड़ा जिला संयोजक नैनीताल श्री दिनेश खुल्बे द्वारा किया गया।

कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट जिला प्रभारी रिजेश कुमार कालादूँगी विधायक बंशीधर भगत नैनीताल विधायक श्रीमती सरिता आर्य . लालकुआँ विधायक मोहन सिंह बिष्ट , प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा शशांक रावत , जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दर्मवाल . भीमताल ब्लाक प्रमुख श्री हरीश बिष्ट जी, दर्जा राज्य मंत्री श्री सुरेश भट्ट, श्री दिनेश आर्य , जिला महामंत्री रंजन बर्गली, विनीत अग्रवाल, जिला उपाध्यक्षा प्रतिभा जोशी, प्रगति जैन, जिला उपाध्यक्ष दयाकिशन पोखरिया, श्री प्रताप बोरा, श्री गणेश रावत , जिला मंत्री श्री प्रकाश आर्य , श्री प्रताप रैक्वाल , श्री मनोज मह जी. श्री पुष्कर जोशी जी, श्री कुंदन सिंह चिलवाल जी, श्रीमती रुक्मणी बचकेती, जिला कोषाध्यक्ष श्री आशीष मल्होत्रा जी, जिला कार्यालय मंत्री हेमन्त बिष्ट जी, सह कार्यालय मंत्री श्री पंकज अधिकारी , जिला मीडिया श्री नितिन राणा, जिला सह मीडिया श्री विनोद तिवारी जी, जिला सह मीडिया श्री संजय डोर्वी जी, जिला आ०टी० श्री अमित चौधरी, जिला सोशल मीडिया श्री संजय पाण्डे जी, जिला सोशल मीडिया श्री रत्नेश साह, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा कार्तिक हर्बोला जी, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती अल्का जीना जी आदि सभी मंडलो की अध्यक्ष, महामंत्री एवं ज्येष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे