उत्तराखंड में पीएम मोदी इस महीने करेंगे बड़ी रैली, केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर चलेगा महाअभियान
केंद्र सरकार के कार्यकाल को नौ साल पूरे होने जा रहे हैं। इसी उपलक्ष्य में प्रदेश में 30 मई से 30 जून तक महा जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत पीएम मोदी उत्तराखंड में बड़ी रैली करने जा रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने उत्तराखंड में बड़ी रैली करने जा रहे हैं। केंद्र सरकार के कार्यकाल को नौ साल पूरे होने जा रहे हैं। इसी उपलक्ष्य में प्रदेश में एक महीने 30 मई से 30 जून तक महा जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इसी अभियान के तहत पीएम मोदी उत्तराखंड आएंगे और बड़ी रेली करेंगे।
एक महीने चलाया जाएगा महा जन संपर्क अभियान
प्रदेश में केंद्र सरकार के नौ साल के कार्यकाल पूरे होने के अवसर एक महीने तक महा जन संपर्क अभियान चलाया जाएगा। 19 व 20 मई को प्रदेश भाजपा कार्यसमिति की बैठक में महाअभियान को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। ये अभियान पूरे देश में भी चलाया जाएगा।
सांसदों का विशेष संपर्क अभियान टाला
केंद्र सरकार के नौ साल पूरे होने पर भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व में पूरे देश में महा संपर्क अभियान चलाने का फैसला लिया है। इसी के चलते 15 मई से शुरू होने वाले सांसदों का विशेष संपर्क अभियान को फिलहाल टाल दिया गया है। दोनों अभियान अब 30 मई से 30 जून तक एक साथ चलेंगे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



गौरी कुंड में युवक की संदिग्ध मौत पर पुलिस को अल्टीमेटम
संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में सक्रिय होकर कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाए : इन्दर पाल आर्य