#Pm #modi पिथौरागढ़ पहुंचे पीएम मोदी,सबसे पहले की पर्वती कुंड में पूजा, देखें वीडियो
ADVERTISEMENTS
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने उत्तराखंड दौरे पर पिथौरागढ़ पहुंच गए हैं। पीएम मोदी यहां सबसे पहले पार्वती कुंड पहुंचे हैं। जहां पर वह पूजा अर्चना कर रहे हैं। इसके बाद पीएम आदि कैलाश के दर्शन करने जाएंगे, उसके बाद वह गूंजी में आइटीबीपी, सेना और बीआरओ के जवानों के साथ बातचीत करेंगे।
यहां स्थानीय लोगों के साथ मुलाकात भी करेंगे। वहीं इस क्षेत्र के स्थानीय उत्पादों को भी पीएम देखेंगे। पीएम के साथ राज्य के सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद है।
पीएम का अल्मोड़ा में जागेश्वर धाम में पूजा करने का कार्यक्रम भी है। यहां पीएम मास्टर प्लान के पहले फेस का शिलान्यास करेंगे। उसके बाद वापस पिथौरागढ़ में एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


