हल्द्वानी: महिला का पर्स झपटकर भाग रहे उचक्के को लोगों ने पकड़ा, कर दी जमकर धुनाई..

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

 

हल्द्वानी। हल्द्वानी के नया बाजार में महिला का पर्स झपटकर भाग रहे उचक्के की लोगों ने जमकर धुनाई कर दी। महिला का पर्स तो मिल गया लेकिन मौका देख उचक्का वहां से भाग निकला।

जानकारी के अनुसार बाजार क्षेत्र में काम करने वाली महिला का दुकान के काउंटर पर रखा पर्स एक उचक्का लेकर भाग गया। शोर मचने पर कुछ दूर टेम्पू स्टैंड के पास लोगों ने उचक्के को दबोच लिया। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ इकट्ठी हो गई। गुस्साए लोगों ने उचक्के की जमकर धुनाई कर दी। जब लोग उसे पुलिस के पास ले जाने लगे तो मौका देख उचक्का वहां से भाग निकला।

ADVERTISEMENTS