पटरी से उतर सकती है महाराष्ट्र आघाडी की गाड़ी, बीजेपी फिर सत्ता के ट्रैक की ओर

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें


महाराष्ट्र में शिवसेना और कांग्रेस की महाअघाड़ी गठबंधन सरकार फंस गई है। शिवसेना के 28 विधायक ‘गायब’ हो गए हैं। माना जा रहा है कि ये सभी सरकार से नाराज हैं।
महाराष्ट्र में शिवसेना और कांग्रेस की गठबंधन सरकार अल्पमत में आती दिख रही है। शिवसेना के ताकतवर विधायक एकनाथ शिंदे अपने साथ दो दर्जन से अधिक विधायकों को लेकर गुजरात पहुंच गए हैं। खबरें हैं कि उन्हें सूरत में रखा गया है।

ADVERTISEMENTS


बताया जा रहा है कि एकनाथ शिंदे बीजेपी नेताओं के संपर्क में हैं और जल्द ही अपनी रणनीति का खुलासा कर सकते है।ऐसे में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और सहयोगी एनसीपी नेता शरद पवार ने अपने अपने विधायकों की आपात बैठक बुलाई है। इसके साथ ही कांग्रेस ने अपने विधायक दल की बैठक बुलाई है।


वहीं दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की है। माना जा रहा है कि आधे घंटे चली इस बैठक में महाराष्ट्र के हालिया सियासी हालात को लेकर चर्चा हुई है।


शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि उनकी विधायकों से बात हुई है और उन्हें गुजरात में बंधक बना कर रखा गया है। उनमें से कुछ विधायक वापस आना चाहते हैं लेकिन उन्हें आने नहीं दिया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS