Paper leak update- एसटीएफ के द्वारा हल्द्वानी में की गई बड़ी कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले में एसटीएफ की कार्रवाई जारी है इसी क्रम में एसटीएफ ने आज यहां हल्द्वानी से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया।
यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में जुड़ रही कड़ियों के बाद अब तक 27 लोगों को गिरफ्तार किया गया है एसटीएफ द्वारा परीक्षा लीक मामले में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के नकल माफिया के एक और गठजोड़ का पर्दाफाश किया है तथा नकल के नए सेंटर का भी हुआ खुलासा कर वीपीडीओ परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामले में उत्तर प्रदेश के चंदौली निवासी शशिकांत हाल निवासी हल्द्वानी को गहन पूछताछ और पुख्ता साक्ष्यो पर गिरफ्तार किया ।

ADVERTISEMENTS

एसटीएफ टीम ने नैनीताल के डिंगता रिजॉर्ट धनाचूली बैंड में नकल कराए गए 35 छात्रों को भी चिन्हित कर अभियुक्त के अपने खुद के 04 ऑनलाइन परीक्षा केंद्र हल्द्वानी, अल्मोड़ा, चम्पावत, पिथौरागढ़ में खोले हुए हैं, इन परीक्षा केंद्रों में अब तक जानकारी के अनुसार 40 से अधिक परीक्षाएं ऑनलाइन आयोजित की गई हैं।
उत्तरप्रदेश के नकल माफिया शशिकांत पर उत्तराखंड में वर्ष 2013 में सीटीईटी परीक्षा में नकल कराने पर हल्द्वानी में भी है मुकदमा दर्ज है।।

ADVERTISEMENTS