“आप पर बोझ नहीं बनूंगी पापा…”, नई नवेली दुल्हन ने दी जान, मरने से पहले पिता को भेजे ऑडियो मैसेज

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
newly-married-woman-commited-suicide

तमिलनाडु के तिरुपुर जिले से एक घटना सामने आ रही है जो काफी दर्दनाक है। इस खबर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। यहां पर 27 साल की एक नवविवाहित महिला रिधन्या ने आत्महत्या कर ली। वजह थी ससुराल वालों की प्रताड़ना(harassment)। मामलेमें कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पति और उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है। चलिए जानते है पूरा मामला आखिर है क्या?

ADVERTISEMENTS

fed-up-with-in-laws-woman-commits-suicide

नई नवेली दुल्हन ने ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर दी जान

पुलिस की माने तो रिधन्या ने आत्महत्या करने से पहले रविवार को अपने पिता को सात व्हाट्सएप ऑडियो मैसेज भेजे। इन ऑडियो मैसेज में उसने अपने इस कदम के लिए पहले तो माफी मांगी। जिसके बाद उसने ससुराल द्वारा दहेज की वजह से हो रही क्रूर प्रताड़ना का भी खुलासा किया।

आप पर बोझ नहीं बनूंगी पापा

रिधन्या ने मैसेज में कहा, “कविन और उसके माता-पिता ने मुझे शादी के लिए फंसाने की साजिश रची थी. मैं उनकी हर रोज की मानसिक प्रताड़ना अब और बर्दाश्त नहीं कर पा रही हूं। मुझे समझ नहीं आ रहा कि मैं किससे बात करूं। कुछ लोग कहते हैं कि जिंदगी ऐसी ही होती है समझौता कर लो। वे मेरे दर्द को नहीं समझते। हो सकता है कि आप लोगों को लगे मैं झूठ बोल रही हूं लेकिन मैं सच रह रही हूं। लेकिन मैं जिंदगी भर आप पर बोझ नहीं बनना चाहती। इस बार मैंने कोई गलती नहीं की। मुझे यह जिंदगी पसंद नहीं है।”

सब कुछ खत्म हो गया…

रिधन्या ने आगे कहा, “वे मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं और वो (कविन) मुझे शारीरिक रूप से यातना दे रहा है. मैं अपनी जिंदगी अब और नहीं जी सकती. आप और मां ही मेरी दुनिया हो. मेरी आखिरी सांस तक आप ही मेरी उम्मीद रहे, लेकिन मैंने आपको बहुत दुःख दिया. आप यह खुलकर नहीं बोल रहे हो लेकिन इस हाल में मुझे नहीं देख सकते हो. मैं आपके दर्द को समझ सकती हूं. मुझे माफ करें पापा, सब कुछ खत्म हो गया है. मैं जा रही हूं।”

कार में ही ले ली जान

पुलिस के मुताबिक रविवार को रिधन्या मंदिर जाने की बात कहकर घर ने निकली। रास्ते में ही गाड़ी रोककर उसने कीटनाशक गोलियां खा ली। स्थानीय लोगों ने कार को काफे लंबे समय तक एक ही जगह पर खड़ा देखा तो उन्होंने पुलिस को सुचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन की जांच की तो रिधन्या अंदर मृत पाई गई। मुंह से झाग भी निकल रहा था।

पति समेत 3 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

रिधन्या के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला दर्ज होते ही महिला के पति कविन कुमार, उसके पिता ईश्वरमूर्ति और माँ चित्रादेवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दे कि इसी साल अप्रैल में दोनों की शादी हुई थी। शादी के कथित तौर पर करीब 800 ग्राम सोना, एक वॉल्वो कार और 70 लाख रुपए दहज में दिए थे।

ADVERTISEMENTS