पापा का कई लड़कियों से अवैध संबंध था, मम्मी को मारते-पीटते थे…13 साल की बेटी

यूपी के गोरखपुर में जिले में पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े में पत्नी की गोली लगने से उसकी मौत हो गई थी। अब उस मामले में दंपति के बेटी ने गंभीर आरोप लगया है। दरअसल, उसका कहना है कि पापा का किसी और महिला के साथ संबंध चल रहा था। इसलिए वह मम्मी को परेशान…
गोरखपुर न्यूज़: यूपी के गोरखपुर में जिले में पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े में पत्नी की गोली लगने से उसकी मौत हो गई थी। अब उस मामले में दंपति के बेटी ने गंभीर आरोप लगया है। दरअसल, उसका कहना है कि पापा का किसी और महिला के साथ संबंध चल रहा था। इसलिए वह मम्मी को परेशान करते थे। 13 साल की बेटी आठवीं कक्षा में पढ़ती है। बेटी ने पिता के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करवाया है।
विस्तार से जानिए पूरा ममला
बता दें कि गोरखपुर के जेल रोड निवासी विश्वकर्मा चौहान की शादी 15 साल पहले हुई थी। शादी के बाद कुछ साल तक सबकुछ ठीक चला लेकिन बाद में दोनों के बीच अपसी विवाद पनपने लगा और एक समय पर दोनों में जमकर लड़ाई होने लगी। दोनों ही एक दूसरे पर अवैध संबंधों का इल्जाम लगाते थे। करीब डेढ़ साल पहले गुलरिहा थाने में दोनों परिवारों में पंचायत हुई थी। इसके बाद ममता बेटी के साथ पति से अलग रहने लगी थी।
एक दूसरे पर लगाते थे अवैध संबंध का आरोप
मिली जानकारी के अनुसार, पत्नी ममता एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी। ममता और विश्वकर्मा के तलाक का केस भी चल रहा था। पड़ोसियों ने बताया कि ममता कोर्ट नहीं जाती थी, जिस वजह से पति-पत्नी में और लड़ाई होती थी। आरोप है कि विश्वकर्मा के कई महिलाओं से संबंध होने के कारण ममता उससे नफरत करती थी। विश्वकर्मा को भी संदेह था कि ममता के किसी युवक से संबंध हैं।60 हजार में खरीदी थी अवैध पिस्टल
पति ममता की हत्या करने के लिए उसकी रेकी करने लगा और मौका पाते ही उसने अवैध पिस्टल से गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि ममता को गोली मारने के बाद विश्वकर्मा वहां से भागा नहीं। वह वहीं खड़ा रहा, फिर पुलिस ने आकर उसे गिरफ्तार कर लिया
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें