Pankaj Dheer Death: नहीं रहे महाभारत के ‘दानवीर कर्ण’, 68 साल की उम्र में हुआ निधन

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

pankaj-dheer-death-reason-mahabharata-karna

Pankaj Dheer Death: मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। महाभारत(mahabharata) में कर्ण का किरदार निभाकर घर-घर फेमस हुए दिग्गज अभिनेता पंकज धीर अब इस दुनिया में नहीं रहे। 68 साल में उन्होंने (pankaj dheer age) अंतिम सांस ली। बीते दिन यानी 14 अक्टूबर की देर रात उनका निधन हो गया। उनके यू चले जाने से पूरी इंडस्ट्री सदमें में है।

ADVERTISEMENTS

Pankaj Dheer Death Reason: नहीं रहे महाभारत के ‘दानवीर कर्ण’

बीआर चोपड़ा की ‘महाभारत’ में कर्ण बनकर सबके दिलों में राज करने वाले पंकज धीर अब इस दुनिया (pankaj dheer news) को छोड़कर चले गए। बता दें कि पंकज काफी टाइम से बिमार चल रहे थे। बीते काफी दिनों से वो अस्पताल में एडमिट थे। काफी समय से वो कैंसर (Pankaj Dheer Death Reason) जैसी जानलेवा बिमारी से लड़ रहे थे। लेकिन अंत में वो ये जंग हार गए। बीती देर रात उन्होंन दुनिया को अलविदा कह दिया।

महाभारत में ‘कर्ण’ बनकर अमर हो गए

पंकज धीर फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते थे। लेकिन साल 1988 की एतिहासिक धारावाहिक महाभारत में उनके द्वारा निभाया गए कर्ण के रोल ने उन्हें अमर बना दिया। उनको कर्ण के किरदार से काफी लोकप्रियता मिली। बता दें कि उन्होंने फिल्मों में भी काम किया है। जिसमें ‘सड़क’, ‘सोल्जर’ और ‘बादशाह’ जैसी कई फिल्में शामिल है

जानकारी की माने तो पंकज धीर का अंतिम संस्कार ही किया जाएगा। कुछ ही देर में उनका पार्थिव शरीरमुंबई के विले पार्ले स्थित पवनहंस श्मशान घाट पर लाया जाएगा। पंकज धीर का जाना भारतीय टेलीविजन के एक युग का अंत है। हमेशा ही उनके चाहने वाले लोग उन्हें ‘दानवीर कर्ण’ के रूप में याद रखेंगे।

ADVERTISEMENTS