पंचायत चुनाव 2025 : 3000 से अधिक आपत्तियों का निपटारा, आज जारी होगा आरक्षण का अंतिम प्रकाशन

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
पंचायत चुनाव से पहले बड़ा फैसला, 31 जुलाई तक बढ़ाया प्रशासकों का कार्यकाल

पंचायत चुनाव 2025 : उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज़ हो गई हैं. पंचायत आरक्षण प्रस्ताव पर राज्यभर से आई 3000 से अधिक आपत्तियों का निपटारा कर लिया गया है. अब आज, बुधवार को ग्राम, क्षेत्र और जिला पंचायतों में आरक्षण की स्थिति का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा, जिससे आरक्षण की स्थिति स्पष्ट हो जाएगी.

ADVERTISEMENTS

3000 से अधिक आपत्तियों का निपटारा

सूत्रों के अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग कल यानी 19 मार्च को पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी कर सकता है. इसके साथ ही पंचायत चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी. बता दें प्रदेश के 12 जिलों में भारी संख्या में आपत्तियां दर्ज की गई थीं. इनमें देहरादून से 302,अल्मोड़ा में 294, पिथौरागढ़ में 277 आपत्तियां मिली है.

आज जारी होगा आरक्षण का अंतिम प्रकाशन

इसके अलावा चंपावत जिले में 337, पौड़ी में 354 रुद्रप्रयाग में 90, चमोली में 213, उत्तरकाशी में 283 और टिहरी जिले में 297 आपत्तियां प्राप्त हुई थी. आयोग ने इन सभी पर विस्तार से विचार कर अंतिम निर्णय लिया है. आरक्षण सूची के प्रकाशन के साथ ही पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है

ADVERTISEMENTS