पाखरो रेंज घोटाला : ED ने चार अफसरों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, सरकारी धन का किया गया था दुरुपयोग

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
ed

पाखरो रेंज घोटाला (Pakhro range scam) मामले पर ईडी (ED) ने चार तत्कालीन अफसरों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है।

ADVERTISEMENTS

ED ने चार अफसरों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

पाखरो रेंज घोटाला मामले पर ईडी ने 4 तत्कालीन अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। बता दें इसमें तत्कालीन डीएफओ अखिलेश तिवारी, तत्कालीन डीएफओ किशन चंद, रेंजर बृज बिहारी शर्मा और रेंजर मथुरा सिंह शामिल हैं। चारों अफसरों पर पाखरो रेंज में टाइगर सफारी के नाम पर अवैध निर्माण करने का आरोप है।

पोखरों रेंज घोटाला क्या है?

जिम कार्बेट टाइगर रिजर्व की पाखरो रेंज में 106 हेक्टेयर वन क्षेत्र में टाइगर सफारी का निर्माण होना था। लेकिन 2019 में इसका निर्माण कार्य बिना अनुमति के ही शुरू कर दिया गया. इस मामले में अधिकारियों ने ठेकेदारों की मिलीभगत से 215 करोड़ रुपये बर्बाद कर दिए थे.

पाखरो रेंज में पेड़ों की कटाई और अवैध निर्माण की शिकायत पर मामले की जांच शुरू हुई थी। चारों अधिकारियों पर सरकारी पैसों का दुरुपयोग करने का आरोप है। जांच के दायरे में तत्कालीन वन मंत्री हरक सिंह भी हैं। ईडी हरक सिंह की भूमिका की भी जांच कर रही है

ADVERTISEMENTS