मारा गया!, Pahalgam Attack मास्टरमाइंड मूसा समेत तीन आतंकी ढेर, सामने आई एनकाउंटर की तस्वीरें

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
pahalgam-attack-mastermind hashim-musa-killed-photos

Pahalgam Attack Mastermind Hashim Musa killed: सोमवार को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के पास हरवन इलाके में चलाए जा रहे ऑपरेशन महादेव(Operation Mahadev) में बड़ी सफलता हासिल हुई है। इसके तहत आतंकियों और भारतीय सेना के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। इसी मुठभेड़ में तीन आंतकियों को भारतीय सेना ने मार गिराया है। जिसमें पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड मूसा (Hashim Musa) भी शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS

पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड मूसा समेत तीन आतंकी ढेर Pahalgam Attack Mastermind Hashim Musa killed

बता दें कि मुठभेड़ जवरवन रिज और महादेव रिज के बीच के इलाके में चल रही थी। कहा जा रहा है कि सुबह 11 बजे सेना की एरिया डोमिनेशन पार्टी नियमित गश्त पर थी। तीन संदिग्ध आंतकियों के दिखने पर तुरंत ही मुठभेड़ शुरू हुई।

pahalgam-attack-mastermind hashim-musa-killed-photos

फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि कितने आतंकी मारे गए। लेकिन शुरुआती संकेतों से पता चल रहा है कि इस ऑपरेशन के तहत तीनों आतंकी ढ़ेर हो चुके हैं।

हाशिम के ऊपर 10 लाख का इनाम

बताते चलें कि हाशिम मूसा के ऊपर सेना ने 10 लाख रुपए का इनाम रखा था। बता करें ऑपरेशन महादेव की तो ये पहलगाम हमले के 96 दिन बाद शुरू हुआ। इसी ऑपरेशन महादेव के तहत सेना को बड़ी कामयाबी मिली। पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा को खत्म कर दिया गया

ADVERTISEMENTS