हमारे मसाले 100 फीसदी सुरक्षित, नहीं करते कीटनाशक का उपयोग, आरोपों के बाद MDH का बयान
मशहूर मसाला ब्रांड एमडीएच (MDH) ने शनिवार को अपने ग्राहकों को आश्वासन दिया कि उनके मसाले 100 फीसदी सुरक्षित है। इसी के साथ उसने सिंगापुर और हांगकांग खाद्य नियामक द्वारा कुछ उत्पादों में कीटनाशक शामिल करने के आरोपों को खारिज किया है। इस महीने की शुरुआत में हांगकांग के खाद्य सुरक्षा केंद्र ने बताया कि भारतीय मसालों के दो ब्रांड एमडीएच और एवरेस्ट के कुछ नमूनों में कीटनाशक इथाइलीन ऑक्साइड पाया गया है।
सीएफएस ने ग्राहकों को एमडीएच मद्रास करी मसाला, एवरेस्ट फिश करी मसाला, एमडीएच सांभर मसाला मिक्सड मसाला पाउडर और एमडीएच करी पाउडर मिक्सड मसाला पाउडर को खरीदने से मना किया है।
MDH का बयान
अपने बयान में एमडीएच ने कहा कि उसे हांगकांग या सिंगापुर खाद्य नियामक से कोई संचार प्राप्त नहीं हुआ है। एमडीएच के कुछ उत्पाद में इथाइलीन ऑक्साइड पाए जाने के आरोप पर कंपनी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ये दावे झूठे हैं और इन दावों का कोई ठोस सबूत नहीं है। उसने आगे कहा, हम यह बताना चाहते हैं कि एमडीएच को सिंगापुर और हांग-कांग खाद्य नियामक की तरफ से कोई संचार प्राप्त नहीं हुआ है।” भारतीय मसाला बोर्ड और खाद्य नियामक एफएसएसएआई को भी इस मामले के संबंध में हांग-कांग या सिंगापुर अधिकारियों से कोई संचार या परीक्षण रिपोर्ट नहीं मिली है।
एथिलीन ऑक्साइड का उपयोग नहीं करते
वहीं बयान में आगे कहा गया, हम अपने खरीदारों और उपभोक्ताओं को आश्वस्त करते हैं कि हम अपने मसालों में एथिलीन ऑक्साइड का उपयोग नहीं करते हैं। कंपनी ने कहा कि हमारी टैगलाइन हमारी प्रतिबद्धता दिखाते हैं
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



एमबीबीएस एडमिशन – शक केदायरे में 370 छात्र जांच का दायरा बढ़ा