बड़ी खबर-UKSSSC पेपर लीक मामले में एक और गिरफ्तारी, STF ने लखनऊ से उठाया

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें



उत्तराखंड अधिनस्थ सेवा चयन आयोग में पेपर लीक मामले में एक बड़ी गिरफ्तारी हुई है। एसटीएफ ने इस मामले में प्रिटिंग प्रेस के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है।
पेपर लीक मामले में एसटीएफ पूरी सक्रियता से लगी हुई है। पेपर लीक मामले में छह लोगों को गिरफ्तार करने के बाद एसटीएफ लगातार इस मामले में जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS

इसी कड़ी में एसटीएफ ने लखनउ से एक शख्स को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शख्स का नाम अभिषेक वर्मा है और वो आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशंस नाम की कंपनी से जुड़ा हुआ है। ये शख्स प्रिटिंग प्रेस और कंपनी के बीच की कड़ी भी बताया जा रहा है। खबरें हैं कि एसटीएफ को इस मामले में कई अहम सुराग हाथ लग चुके हैं।


हालांकि पेपर लीक मामले में कई औरों की गिरफ्तारी जांच की मांग भी उठ रही है। जिन लोगों को एसटीएफ ने हिरासत में लिया है वो इस पूरे ‘खेल’ के छोटे प्यादे हैं। माना जा रहा है कि इस मामले में कुछ बड़े ‘खिलाड़ी’ शामिल हैं जो अपनी ‘पहुंच’ के चलते एसटीएफ की पहुंच से बाहर हैं।

ADVERTISEMENTS