बारिश का कहर : देवाल-थराली मार्ग पर भूस्खलन, मलबे की चेपट में आने से एक की मौत, दो घायल

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें


उत्तराखंड में बारिश आफत बनकर बरस रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण पहाड़ों पर भूस्खलन की और अतिवृष्टि की घटनाएं सामने आ रही हैं। देवाल-थराली मार्ग पर भूस्खलन होने से मलबे की चपेट में एक दोपहिया वाहन आ गया। इस हादसे में एक युवकी की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हैं।

बारिश के बाद पहाड़ों पर भूस्खलन की घटनाओं में इजाफा देखने को मिल रहा है। बुधवार शाम को देवाल-थराली मार्ग पर भूस्खलन हो गया। भूस्खलन के कारण सड़क पर मलबा आ गया जिसकी चपेट में वहां से गुजर रहा एक दोपहिया वाहन आ गया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हैं।

घायलों का चल रहा इलाज
घटना की जानकारी मिलने पर थराली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को रेस्क्यू कर निजी वाहन से देवाल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है। जबकि मृतक के शव को एंबुलेंस से रास्ता बंद होने के कारण थराली ना ले जाकर देवाल ले जाया गया है।

ADVERTISEMENTS