इस पत्रकार की असमय मृत्यु पर देवभूमि पत्रकार यूनियन ने बढ़ाए मदद के हाथ

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

मृतक पत्रकार की आश्रित पत्नी को देवभूमि पत्रकार यूनियन द्वारा आर्थिक मदद के रूप में 25 हजार का सौपा चेक

-->

देहरादून, skt. com । देवभूमि पत्रकार यूनियन जहां पत्रकारों की समस्याओं को लेकर हमेशा सजग रहते हुए उनकी लड़ाई लड़नी है इस तरह वह अपने पत्रकार साथियों पर अचानक आने वाली विपत्तियों के समय भी खड़ी रहती है देवभूमि पत्रकार यूनियन के सदस्य एवं देहरादून इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय भट्ट के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके आश्रित पत्नी को ₹25000 की आर्थिक सहायता प्रदान की तथा यूनियन के माध्यम से किसी भी तरह की मदद के लिए हमेशा तैयार रहेगी।।

आज देवभूमि पत्रकार यूनियन, पंजी. उत्तराखंड के प्रदेश महासचिव डॉ.वी.डी.शर्मा द्वारा देहरादून इकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय भट्ट, संपादक नारायण स्वर, साप्ताहिक की असमायिक मृत्यु पर उनकी आश्रिता धर्मपत्नी श्रीमती रूपसी बड़ौला को उनके निवास स्थान पर जाकर आर्थिक सहायता के रूप में पच्चीस हजार रुपए का चैक सौंपा। साथ ही जो भी यथासंभव सहायता बन पड़ेगी, यूनियन करेगी।

अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए यूनियन के महामंत्री डॉक्टर वीडी शर्मा ने कहा कि यूनियन हमेशा अपने पत्रकारों के साथ सुख-दुख में खड़ी रहती है हमारे यूनियन के सदस्य के रूप में संजय भट्ट की कमी हमें हमेशा महसूस होगी । शासकीय स्तर पर सरकार से मदद दिलाने में भी यूनियन पुरजोर प्रयास करेगी

इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष एस.एन.उपाध्याय, गोपाल सिंघल, शशिकांत मिश्रा एवं दीपक गुलानी उपस्थित थे।