भोले के घर भागवत कथा शुरू, कलश यात्रा में लगे जयकारे के नारे (व्यास सतीश लोहनी ने भागवत के मूल में क्या बताया देखें वीडियो)

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS

हरिपुर नायक में पूर्व ब्लाक प्रमुख भोला भट्ट के घर पर श्रीमदभागवत कथा ज्ञान सप्ताह आरंभ हुई। व्यास आचार्य पंडित सतीश लोहनी के मधुर कंठो से मंत्रो का अवतरण हुआ। सैकड़ो की संख्या में महिलाओं ने कलश यात्रा में प्रतिभाग किया। कलश यात्रा त्रिमूति मन्द्रिर तक गई। महिलाओं आकर्षक परिधानों में सजधज कर अपने सिर पर कलश लेकर चल रही थी।

व्यास एवम कथा वाचक आचार्य पंडित सतीश चंद्र लोनी ने बताया कि वर्तमान में रामराज्य की कल्पना सभी लोगों द्वारा की जाती है लेकिन राम राज्य के अनुरूप भूमि, गगन, जल, वायु ,मन ,तथा कर्म से इस तरह का व्यवहार लोगों के बीच नहीं रह गया है। भागवत कथा के माध्यम से ही संसार में व्याप्त इस तरह की व्याधियों से मुक्ति मिल सकती है ।

प्रतिदिन प्रातः पूजा के बाद 12:00 बजे तक पाठ हो होगा उसके बाद 2:00 बजे से प्रतिदिन कथा का वाचन आचार्य सतीश लोहनी के मधुर कंठ से क्षेत्र की जनता श्रवण करेगी तथा भागवत ज्ञान के माध्यम से अपने तथा समाज में फैल रही कुरीतियों से मुक्ति पाने का मार्ग बनेगा।


इस अवसर पर श्रीमद् भागवत कथा आयोजक भोला भट्ट ने बताया कि आज 8 दिसंबर से श्री गणेश पूजन एवं कलश शोभा यात्र
उन्होने सम्मानित क्षेत्र एवं प्रदेशवासियों से कथा ब्यास आचार्य श्री सतीश लोहनी जी की मधुर वाणी में श्रीमद् भागवत पावन कथा श्रवण करने एवं प्रसाद गृहण करने हेतु अत्यधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया।


इस अवसर पर दामोदर,भट्ट,दयाकष्ण भट्ट,दिनेश भट्ट,पूर्व प्रधान पूरन खनी,भैरव दत्त पांडे,गोविंद भट्ट,पूर्व प्रधान भागीरथी बिष्ट,पुष्पा पलड़िया,कमलेश शर्मा,मीना शर्मा,दीपा कार्की,रतन श्यालाकोटी,उसा खनी,गीता पांडे,तारा शर्मा, वंदना पांडे,तारा भट्ट, रिंकी खनी,कमला खनी सहित क्षेत्र की तमाम मातायें बहने व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS