चार्ज संभालते ही एस एसपी की टीम को मिली बड़ी कामयाबी, अस्पताल में भर्ती तस्कर से मिली गुलदार की.

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

Haldwani एस केटी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS

अधिक धन की लालसा एक व्यक्ति को जेल के सलाखों के पीछे ले गई मुखानी थाने अंतर्गत साईं हॉस्पिटल में भर्ती एक व्यक्ति दो खालों के साथ एसओजी और मुखानी पुलिस की गिरफ्त आ गया । कपकोट बागेश्वर निवासी नवीन चंद्र गुलदार की दो खालो के साथ पकड़ा गया। बिगत दिवस जिले के नए एसपी प्रहलाद मीणा ने चार्ज लिया था जिसके बाद ससुर जी की टीम को यह बड़ी सफलता मिल गई।

 नवॉगतुक एसएसपी नैनीताल *श्री प्रहलाद नारायण मीणा, द्वारा जनपद का कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त*  जनपद की एस0ओ0जी0 एवं मुखानी पुलिस की संयुक्त टीम ने *02 गुलदार की खाल के साथ 01 व्यक्ति को गिरफ्तार* करने में सफलता हासिल की है। 

  *श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा* वन्य जीव जंतुओं की तस्करी करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कार्यवाही करने के निर्देश पर *एसओजी टीम एवं मुखानी पुलिस की संयुक्त टीम* द्वारा एक व्यक्ति जो कि साई हॉस्पिटल से मुखानी में उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती था, चैक किये जाने पर *कब्जे से 02 अदद गुलदार की खाल बरामद* कर मौके पर वन विभाग की टीम को बुलाकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए आज दिनाँक- 15/09/2023 को *गिरफ्तार कर* थाना मुखानी में मु0अ0सं0-260/2023 धारा 2/9/39/49बी/51/57 वन्य जीव जन्तु संरक्षण अधिनियम के अन्तर्गत वैधानिक कार्यवाही की गयी है। 
 *पूछताछ* पर अभियुक्त ने बताया कि *अधिक धन कमाने की लालसा* में गुलदार को मारकर, चोरी छिपे सुखाकर हल्द्वानी ले आया था तथा अपना इलाज कराने अस्पताल आ गया। इलाज के उपरान्त दोनों खालों को बेचने की फिराक में था पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा उत्साहवर्धन हेतु पुलिस टीम को 2,500 रुपए के ईनाम से पुरुस्कृत किया गया है।

अभियुक्त- नवीन चन्द्र पुत्र नन्दाबल्लभ निवासी- कपकोट, बागेश्वर
बरामदगी- 02 अदद गुलदार की खाल

पुलिस टीम-

1- एसओजी प्रभारी राजवीर नेगी
2- उ0नि0 सुनील गोस्वामी चौकी प्रभारी लामाचौड़।
3- हे0 का0 त्रिलोक रौतेला SOG
4- हे0 कां0 कुंदन कठायत SOG
5- हे0का0 अमीर अहमद मुखानी
6- का0 दिनेश नगरकोटी SOG
7- का0 अशोक रावत SOG
8- का0 अनिल गिरी SOG
9- का0 आलोक कुमार मुखानी
10- श्री कैलाश चन्द्र तिवारी उपवन क्षेत्राधिकारी
11- वन दरोगा हरीश चन्द्र सिंह नयाल
12- चालक राहुल कनवाल वन सुरक्षा दल हल्द्वानी

ADVERTISEMENTS