पुरानी पेंशन बहाली के लिए अब होगी आर पार की जंग

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

देहरादून: प्रदेश के 80000 से अधिक एनपीएस कार्मिकों द्वारा अब पुरानी पेंशन बहाली को लेकर राष्ट्रीय मोर्चा के आवाहन पर संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड आर-पार की लड़ाई लड़ेगा । इस संबंध में मोर्चे के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ डीसी पर बोला ने कहा कि पहले इस अभियान की शुरुआत जन जागरूकता के माध्यम से की जाएगी उसके बाद विभिन्न चरणों में आंदोलन को गति दी जाएगी अगर इसके बाद भी सरकार उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है तो फिर 80000 कर्मचारी आर-पार की जंग लड़ने में भी कोई कसर नहीं छोड़ेंगे ।

ADVERTISEMENTS

कर्मचारियों का एक स्वर से कहना है कि जनप्रतिनिधि सिर्फ 5 साल

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ० डी० सी० पसबोला ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष बी पी सिंह रावत के आवाह्न पर प्रदेश के 80,000 एनपीएस कार्मिकों द्वारा पुरानी पेंशन बहाली- जागरूकता महा अभियान आज दिनांक 01 फ़रवरी 2022 को चलाया गया। जिसमें पोस्टर्स के माध्यम से समस्त एनपीएस कार्मिकों द्वारा पुरानी पेंशन बहाली की आवाज बुलन्द की गयी।

इस अभियान को सफल बनाने पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ० डी० सी० पसबोला, प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल एवं प्रदेश प्रभारी विक्रम रावत सहित समस्त प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा समस्त एनपीएस कार्मिकों को बधाई दी गई।

ADVERTISEMENTS