बड़ी खबर-DDCA के अधिकारियों ने की ऋषभ पंत से मुलाकात, ये दिया बयान, यह दिग्गज अभिनेता और विधायक

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें



क्रिकेटर ऋषभ पंत का हालचाल जानने वालों का तांता लगा हुआ है। देहरादून के मैक्स अस्पताल में बड़ी संख्या में उनके शुभचिंतक पहुंच रहें हैं। सभी ऋषभ पंत से मिल कर उनका हालचाल लेना चाहते हैं।

ADVERTISEMENTS


DDCA के अधिकारियों ने जाना हाल
Delhi & District Cricket Association के अधिकारियों ने ऋषभ पंत से मुलाकात की है। DDCA के निदेशक श्याम शर्मा के साथ दो अन्य सदस्यों ने ऋषभ पंत से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना है। श्याम शर्मा ने डाक्टरों से मुलाकात कर चोट के बारे में जाना है। इसके साथ ही इलाज के बारे में भी जानकारी ली। डाक्टरों ने उन्हे ऋषभ के दाहिने घुटने में लिगामेंट में लगी चोटों के बारे में बताया है।


ऋषभ पंत से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान श्याम शर्मा काफी हद तक इलाज को लेकर संतुष्ट दिखे। उन्होंने इलाज के लिए ऋषभ को किसी और जगह शिफ्ट किए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
बताया जा रहा है कि ऋषभ पंत के बारे में DDCA के अधिकारी BCCI को ब्रीफ करेंगे और इसके बाद ही BCCI ऋषभ को शिफ्ट करने को लेकर कोई फैसला लेगा।


अनिल कपूर और अनुपम खेर भी पहुंचे
शनिवार को सुबह सुबह अनुपम खेर और अनिल कपूर मैक्स अस्पताल पहुंचे और ऋषभ का हाल चाल जाना। उन्होंने उनके परिजनों से भी मुलाकात की। दोनों ने डाक्टरों से भी बात कर ऋषभ के स्वास्थ का अपडेट लिया।


मीडिया से बातचीत में अनुपम खेल और अनिल कपूर ने बताया कि ऋषभ अब बेहतर हैं और डाक्टर उनका इलाज कर रहें हैं।वहीं खानपुर के निर्दलीय विधायक उमेश कुमार भी ऋषभ पंत का हालचाल जानने के लिए मैक्स अस्पताल पहुंचे। ऋषभ पंत और उमेश कुमार पुराने परिचित हैं और दोनों के बीच मित्रता है।

ADVERTISEMENTS