कॉलेजों के चुनाव न होने पर NSUI का सचिवालय घेराव, पुलिस के साथ हुई नोंक झोंक

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
NSUI dehradun

छात्र संघ चुनावों को लेकर उत्तराखंड की सियासत गरमा गई है। राजधानी देहरादून में आज NSUI ने 5 महाविद्यालयों में चुनाव न करवाए जाने के विरोध में सचिवालय का घेराव किया। इस दौरान NSUI कार्यकर्ताओं और पुलिस बल के बीच जमकर धक्का-मुक्की भी हुई।

ADVERTISEMENTS

सचिवालय से पहले ही प्रर्दशनकारियों को रोका

NSUI के घेराव कार्यक्रम में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन महारा, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला और उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना भी मौजूद रहे। सचिवालय से पहले ही पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया।

dehradun news
सचिवालय से पहले ही प्रर्दशनकारियों को रोका

NSUI के छात्रों ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

NSUI प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार जानबूझकर 5 महाविद्यालयों में चुनाव नहीं करवाना चाहती। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द चुनाव तिथियों की घोषणा की जाए, वरना आंदोलन और तेज किया जाएगा।

dehradun news
NSUI का प्रदर्शन

छात्रों के अधिकारों का हनन कर रही सरकार: रौतेला

वहीं महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि सरकार छात्रों के अधिकारों का हनन कर रही है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। उन्होंने कहा कि छात्रों के हित और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस और NSUI सड़क पर संघर्ष करने को मजबूर हैं।

ADVERTISEMENTS