अब इन लोगों को नहीं मिलेगा एक भी LPG गैस सिलिंडर, सख्ती के साथ जारी हुआ ये आदेश

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

LPG and PNG News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में लाखों एलपीजी कनेक्शन बंद होने वाले हैं, जिसको लेकर आपूर्ति विभाग ने बड़ी वजह भी बताई है. माना जा रहा है कियह कदम काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि की परिवार पीएनजी कनेक्शन के साथ दोहरा लाभ ले रहे, ऐसे उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसा जाएगा.

Lpg Png News
गैस सिलेंडर को लेकर सख्त आदेश. (Image: AI)

एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है. जिन लोगों के घरों में पहले से पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) की सुविधा उपलब्ध है और इसके बावजूद वे एलपीजी गैस सिलेंडर का उपयोग कर रहे हैं, उनके खिलाफ अब सख्त कदम उठाए जा सकते हैं. उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में ऐसे उपभोक्ताओं की पहचान की जा रही है जो दोनों गैस सुविधाओं का लाभ ले रहे हैं. विभाग का मानना है कि एक ही परिवार द्वारा दोहरी सुविधा का उपयोग संसाधनों के संतुलित वितरण में बाधा बन रहा है.

सवा लाख से ज्यादा उपभोक्ताओं की सूची तैयार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आपूर्ति विभाग और गैस कंपनियों की ओर से ऐसे उपभोक्ताओं का डाटा तैयार किया जा रहा है जो पीएनजी और एलपीजी दोनों का उपयोग कर रहे हैं. शुरुआती जांच में करीब सवा लाख से ज्यादा उपभोक्ता चिन्हित किए गए हैं. अधिकारियों के अनुसार, इन उपभोक्ताओं के एलपीजी कनेक्शन को अस्थायी रूप से निलंबित किया जा सकता है. हालांकि, जरूरत पड़ने पर भविष्य में कनेक्शन दोबारा सक्रिय कराने का विकल्प उपलब्ध रहेगा. विभाग लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि वे स्वेच्छा से अपना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर कर दें.

Kyc न होने से भी लाखों उपभोक्ता होंगे प्रभावित

गाजियाबाद में एलपीजी उपभोक्ताओं की संख्या 12 लाख से ज्यादा बताई जाती है. इनमें से लगभग सवा दो लाख उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्हें केवाईसी पूरी न होने या मोबाइल नंबर अपडेट न होने के कारण गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है. अगर दोहरी सुविधा लेने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन भी निलंबित होते हैं, तो प्रभावित उपभोक्ताओं की संख्या और बढ़ सकती है. इसलिए विभाग लोगों को समय रहते जरूरी दस्तावेज अपडेट कराने और नियमों का पालन करने की सलाह दे रहा है.

—विज्ञापन—

तेजी से बढ़ रही है पीएनजी की मांग

पिछले कुछ महीनों में पीएनजी कनेक्शन लेने वालों की संख्या में अच्छी-खासी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. अप्रैल के बाद से सिर्फ ढाई महीने के भीतर लगभग 35 हजार नए उपभोक्ता पीएनजी से जुड़े हैं. वर्तमान में जिले में पीएनजी उपभोक्ताओं की संख्या करीब 3.85 लाख तक पहुंच चुकी है. अधिकारियों का कहना है कि जिन क्षेत्रों में पीएनजी की सुविधा उपलब्ध है, वहां के लोग एलपीजी कनेक्शन छोड़कर पाइप गैस का उपयोग करें. इससे गैस वितरण व्यवस्था अधिक प्रभावी बनेगी और अन्य जरूरतमंद उपभोक्ताओं को भी लाभ मिल सकेगा.