अब ये नेतागण भी कांग्रेस में शामिल होकर बढ़ाएंगे पार्टी की ताकत

ख़बर शेयर करें

राज्य में विधानसभा चुनाव जैसे-जसे नजदीक आ रहे हैं वैसे वैसे नेतागण भी अपने पुराने साथियों के विचारों से प्रभावित होकर निकटता बढ़ा रहे हैं, आजकल आए दिन खबरें आ रही हैं कि कांग्रेस के फलां नेता भाजपा में शामिल हो गए और भाजपा के फलां नेता/मंत्री कांग्रेस में शामिल हो गए। इसी क्रम में 6 जनवरी को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के ग्राम पंचायत खड़कपुर के भगवान सिंह नवाड में प्रातः 11:00 बजे आना तय हुआ है। जिसमें प्रधान शंकर जोशी उनकी पत्नी श्रीमती किरन जोशी पूर्व जिला पंचायत सदस्या,पूर्व डीपीसी सदस्य,तथा सैकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। जिसको लेकर कांग्रेस जनों को काफी उत्साह है आज जिसको लेकर बरेली रोड ब्लॉक, बिंदुखत्ता ब्लॉक, गौलापार ब्लॉक, लालकुआं में कांग्रेसियों की बैठक हुई और इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को कहा गया। बैठक में पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, हरेंद्र सिंह बोरा, प्रधान संगठन अध्यक्ष रुकमणी देवी, प्रधान रमेश जोशी, ग्राम प्रधान विपिन जोशी, हरेंद्र असगोला, ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश दुम्का, संध्या डालाकोटी, राजेंद्र खनवाल, यूथ ब्लॉक अध्यक्ष राकेश जोशी, पूर्व प्रधान इंदर लाल, बी डी खोलिया, भास्कर भट्ट सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।

Ad
Ad