अब PC पर नहीं चलेगा WhatsApp!, Meta इसको बंद करने की तैयारी में




अगर आप भी अपने PC या लैपटॉप पर WhatsApp खोलते हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। जल्द ही Meta इसे बंद कर सकता है। बता दें कि इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप के कई सार वर्जन अलग-अगल प्लेटफॉर्मस पर यूज किए जाते हैं। जिसमें Android, iOS, iPadOS, macOS, wearOS और Windows शामिल हैं। इन सभी के लिए मेटा ने व्हाट्सएप का एक अलग नेटिव वर्जन निकाला था। ताकि वो सही तरीके से फंक्शन कर सके।
अब PC पर नहीं चलेगा WhatsApp!,
साल 2021 में Windows यूजर्स के लिए WhatsApp का नेटिव वर्जन लॉन्च किया गया था। ताकि यूज़र्स को हर बार ब्राउज़र पर लॉगिन करके इस्तेमाल न करना पड़े। लेकिन अब Meta इसे हटाने की तैयारी में है। इसकी जगह एक नया वर्जन पेश किया गया है। जो असल में एक Web Wrapper है।
मतलब ये कि ये ऐप असल में एक वेबसाइट ही होगी। लेकिन उसे ऐप की तरह पेश किया जाएगा। यूआई थोड़ा अलग होगा और भविष्य में इसे अपडेट करना Meta के लिए आसान हो जाएगा। मगर इसका असर परफॉर्मेंस पर पड़ सकता है।
क्या स्लो हो जाएगा सिस्टम?
रिपोर्ट्स की मानें तो Web Wrapper बेस्ड WhatsApp App, पुराने नेटिव ऐप की तुलना में करीब 30% ज्यादा RAM खपत करता है। जिन यूज़र्स के सिस्टम में कम RAM है उनके लिए ऐप चलाते वक्त लैग या स्लोनेस महसूस हो सकती है। यही नहीं Windows 10 और 11 के लिए जो Fluent Design सिस्टम होता है वो भी इस Web Wrapper ऐप में मिसिंग रहेगा। यानी देखने में भी ये ऐप बाकी सिस्टम ऐप्स से अलग लगेगा।
Meta ऐसा क्यों कर रहा है?
अब सवाल उठता है कि जब नेटिव ऐप ज्यादा स्मूद और फास्ट थी तो फिर Web Wrapper की ज़रूरत क्यों पड़ी? दरअसल Web Wrapper से Meta को कुछ फायदे मिलते हैं। जैसे कि एक ही कोडबेस से ऐप को डेवलप करना और तेजी से फीचर अपडेट देना। इसके जरिए Cross-Platform सपोर्ट भी बेहतर हो पाएगा। यानी की मोबाइल, वेब और डेस्कटॉप के बीच डेटा और फीचर्स आसानी से सिंक होंगे।
यूज़र्स की मुश्किलें बढ़ेंगी?
इस बदलाव के बाद कुछ नए फीचर्स देखने को जरूर मिल सकते हैं। लेकिन परफॉर्मेंस के लिहाज से पुराने यूज़र्स को निराशा हो सकती है। खासकर उन लोगों के लिए जो Windows ऐप को उसकी स्पीड और स्मूदनेस के लिए पसंद करते थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें