अब हिंदी में भी आएगा कैमरों में कटने वाले चालान का SMS, यातायात निदेशालय ने भेजा पत्र

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

अब स्मार्ट सिटी के कैमरों से कटने वाले चालान का एसएमएस वाहन चालकों को अंग्रेजी के साथ ही हिंदी में भी मिलेगा। एलएलबी छात्र की पहल के बाद ये कदम उठाया गया है। यातायात निदेशालय ने इस संबंध में स्मार्ट सिटी लिमिटेड को पत्र भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS

हिंदी में आएगा चालान का SMS
जानकारी के अनुसार मोहम्मद आशिक निवासी मेहूंवाला एलएलबी का छात्र है। मोहम्मद आशिक ने यातायात निदेशालय को एक पत्र भेजा था। पत्र में उन्होंने कहा था कि स्मार्ट कैमरों से ओवरस्पीड या अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के जो भी चालान किए जा रहे हैं उसकी सूचना मोबाइल पर एसएमएस से भेजी जाती है।

फोन पर भेजे गए एसएमएस की भाषा अंग्रेजी में होती है। कई लोग कम पढ़े लिखे होने की वजह से एसएमएस को समझने में दिक्कत परेशानी आती है। अंग्रेजी के मैसेज से वे समझ भी नहीं पाते कि उनका चालान कट चुका है और उन्हें कब, कैसे और कहां जमा कराना है।

यातायात निदेशालय ने भेजा पत्र
एलएलबी के छात्र के पत्र का संज्ञान लेते हुए यातायात निदेशक मुख्तार मोहसिन ने स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और एसपी ट्रैफिक देहरादून को पत्र भेजा है। अब जल्द ही चालान का एसएमएस अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी भाषा में भी भेजा जाएगा।

ADVERTISEMENTS