प्रदेश में भाजपा का कोई नेता 5 साल का नही पाया पूरा कार्यकाल,क्या धामी बनाएंगे 5 साल का रिकॉर्ड

ख़बर शेयर करें

आलाकमान ने बीजेपी के युवा नेता धामी को फिर से सीएम बनाया है। सीएम बनने के बाद अब शपथ ग्रहण की तैयारी में शासन प्रशासन जुट गया है।सीएम के राजतिलक में पीएम मोदी से लेकर अमित शाह और कई राज्य के दिग्गज शिरकत करेंगे। वहीं इसके बाद इस पर मंथन किया जाएगा कि सीेएम धामी कहां से उपचुनाव लड़ेंगे। आपको बता दें कि भले ही भाजपा ने फिर से सरकार बनाई है और बहूमत से कई बार जीत हासिल की है लेकिन बता दें कि भाजपा के किसी भी मुख्यमंत्री ने अभी तक पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं किया।

Ad
Ad


अब तक के आंकडों के अनुसार उत्तराखंड गठन के 20 साल में सिर्फ कांग्रेस के मुख्यमंत्री एनडी तिवारी ही अपना 5 साल का कार्यकाल पूरा किया है। अगर बात भाजपा के सीएम की करें तो त्रिवेंद्र रावत ही है जिन्होंने सबसे ज्यादा समय 4 साल तक कुर्सी संभाली। अब ये देखना है कि क्या पुष्कर सिंह धामी भाजपा का ये रिकॉर्ड तोड़ पाते हैं या नहीं? क्या धामी पूरे पांच साल राज्य को चला पाएंगे?
भाजपा ने उत्तराखंड में तोड़ा मिथक
उत्तराखंड के 20 साल के इतिहास में कोई भी राजनैतिक पार्टी दोबारा सरकार बनाने में कामयाब नहीं रही। 2000 में भाजपा के बाद 2002 में कांग्रेस ने उत्तराखंड में सरकार बनाई। 2007 में भाजपा ने वापसी करते हुए एक बार फिर सरकार बनाई ताे 2012 में कांग्रेस की वापसी हुई। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर उत्तराखंड में सरकार बनाई। 2022 के विधानसभा चुनावों में एक बार फिर से प्रदेश मेंभगवा लहराया। सीएम धामी ने फिर सीएम बनकर मिथक तोड़ दिया।
आपको बता दें कि पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री साबित हुए हैं। उनका कार्यकाल आगामी 18 मार्च को ही चार साल का पूरा होने को था। भाजपा की तरफ से सबसे कम कार्यकाल 4 महीने का भगत सिंह कोश्यारी का रहा। भाजपा ने उत्तराखंड में अब तक कुल मिलाकर करीब साढ़े 10 साल शासन किया। इस दौरान उसकी छह सरकारें अब तक बन चुकी हैं।
मुख्यमंत्री कार्यक्राल
नित्यानंद स्वामी – 09 नवंबर 2000 से 29 अक्तूबर 2001
भगत सिंह कोश्यारी – 30 अक्तूबर 2001 से 01 मार्च 2002
नारायण दत्त तिवारी – 02 मार्च 2002 से 07 मार्च 2007
भुवन चंद्र खूडूडी – 07 मार्च 2007 से 26 जून 2009
डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक – 27 जून 2009 से 10 सितंबर 2011
भुवन चंद्र खंडूडी – 11 सितंबर 2011 से 13 मार्च 2012
विजय बहुगुणा – 13 मार्च 2012 से 31 जनवरी 2014
हरीश रावत – 01 फरवरी 2014 से 27 मार्च 2016
हरीश रावत – 21 अप्रैल 2016 से 22 अप्रैल 2016
हरीश रावत – 11 मई 2016 से 18 मार्च 2017
त्रिवेंद्र सिंह रावत – 18 मार्च 2017 से –09 मार्च 2021
तीरथ सिंह रावत- 10 मार्च 2021- 4 जुलाई 2021
पुष्कर सिंह धामी – 04 जुलाई 2021-