Nitish Kumar का हाल बेहाल!, IAS अफसर के सिर के ऊपर रख दिया गमला, Video Viral, यूजर्स ने लिए मजे

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
nitish-kumar-placed-flower-pot-on ias video viral

Nitish Kumar Video Viral: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक बार फिर चर्चा में हैं। उनका एक अजीब सा वीडियो जो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। वैसे तो नीतीश बाबू की हालिया हरकतें पहले भी लोगों की नज़रों में आती रही हैं। कभी पीएम मोदी से मंच पर दोस्ताना मजाक। तो कभी राष्ट्रगान के वक्त खिलखिलाना। लेकिन इस बार जो हुआ उसने इंटरनेट को ठहाकों और आलोचनाओं से भर दिया है।

ADVERTISEMENTS

video link- https://youtu.be/f9-KE4g1avU?si=abTKyp4AEL8NuhzA

Nitish Kumar ने सिर पर रख दिया गमला Nitish Kumar Video Viral

वायरल वीडियो में नीतीश कुमार एक कार्यक्रम के दौरान मंच पर बैठे हैं। जब एक अधिकारी उनके पास आता है तो वो उसे एक पौधा देने के लिए गमला उठाते हैं। लेकिन ये भेंट हाथ में देने के बजाय नीतीश सीधे गमला उस अधिकारी के सिर पर रख देते हैं। वो भी ऐसे जैसे कोई टोपी पहना रहा हो। बेचारा अधिकारी भी सबके सामने कुछ कह नहीं पाया। बस सिर झुकाकर वहीं से निकल गया।

htt

इंटरनेट पर मीम की बौछार

ये नज़ारा देखकर मंच पर बैठे बाकी लोग भी कुछ पल को अवाक रह गए। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और तरह-तरह के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने कहा, “अब बस भी करिए सीएम साहब!”
दूसरे यूज़र ने लिखा, “नीतीश जी को अब थोड़ा ब्रेक लेना चाहिए।” अन्य ने कहा, “क्या वाकई ये किसी अधिकारी का सम्मान है या कुछ और?” किसी ने चुटकी लेते हुए लिखा, “Nitish Kumar का हाल बेहाल!”

पहले भी कर चुके हैं ऐसी हरकतें

ये कोई पहली बार नहीं है जब नीतीश कुमार स्टेज पर अजीब हरकतों की वजह से वायरल हुए हों। इससे पहले एक सरकारी कार्यक्रम में वो राष्ट्रगान के दौरान खड़े नहीं हुए और बगल में खड़े मंत्री से हंसते हुए बातें करते रहे। तब मंत्री ने ही उन्हें इशारे से याद दिलाया कि “सर, राष्ट्रगान हो रहा है!

ADVERTISEMENTS