सिगरेट पीने पर निहंगो ने जोमैटो डिलीवरी बॉय को चाकुओं से गोदा

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

देश की राजधानी दिल्ली में रह रहे लोगों का सब्र कुछ ऐसा टूटता दिख रहा है कि लोग एक-दूसरे की जान लेने से बिलकुल भी नहीं कतरा रहे है। यह ताजा मामला दिल्ली के तिलक नगर (Tilak Nagar) थाना क्षेत्र के कृष्णा पार्क (Krishna Park) से सामने आया है। जहा दो निहंग सिखों (Nihang Sikh) ने जोमैट के डिलीवरी बॉय (Delivery Boy) की बहुत छोटी सी बात पर चाकू मारकर हत्या कर दी।

ADVERTISEMENTS

दरअसल डिलीवरी एजेंट सिगरेट (Cigarette) पी रहा था जिससे दो निहंग नाराज हो गए और उनकी डिलीवरी बॉय से बहस हो गई, जिसके बाद उन्होंने जोमैट डिलीवरी बॉय की हत्या कर दी। वही पुलिस ने घटना के बाद प्राथमिकी दर्ज (FIR registered) करने के 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा अभी भी फरार है।

पुलिस (Delhi Police) अनुसार मृतक 29 वर्षीय सागर सिंह जोमैटो में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था और 15 जून की देर रात ऑर्डर लेने खालसा होटल पहुंचा था। ऑर्डर लेने से पहले वह बाहर सिगरेट पी रहा था। इस दौरान वहां मौजूद दो लोगों ने कहा कि सिगरेट के धुएं से दिक्कत होने की बात कही। इसको लेकर दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। इस दौरान एक निहंग ने सागर के सीने में चाकू घोप दिया।

जैसे ही सागर अपनी जान बचाने के लिए भागने लगा तो आरोपियों ने उस पर ईंट-पत्थर बरसाने लगे। पुलिस उपायुक्त (Deputy Commissioner) घनश्याम बंसल (Ghanshyam Bansal) ने बताया कि जांच के दौरान मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने पास के चंदर विहार निवासी 22 वर्षीय हर्षदीप सिंह को गिरफ्तार कर चाकू बरामद किया है।

पुलिस ने बताया कि दोनों संदिग्ध निहंग (सिख योद्धा) हैं। घनश्याम बंसल ने बताया कि पुलिस की टीम दूसरे संदिग्ध की तलाश कर रही है। पूछताछ में हर्षदीप ने पुलिस को बताया कि वह और उसका दोस्त कृष्णा पुरी की गली नंबर 13 पर एक रेस्टोरेंट (restaurant) के पास थे। यहां जोमैटो में डिलीवरी वर्कर सागर सिगरेट पी रहा था। हर्षदीप के मुताबिक उन्होंने सागर को एक तरफ जाने को कहा, लेकिन इस पर बहस हो गई।

वही मृतक के परिजनों का आरोप है कि जिस रेस्टोरेंट से वह खाना लेने गया था, वहां इतना सब होने के बाद भी कोई बाहर नहीं आया सब तमासा देखते रहे। घटना के कुछ देर बाद ही वहां से गुजर रहे जोमैटो के एक फूड डिलीवरी बॉय ने सागर को अपनी कंपनी का बैग लेकर सड़क पर पड़ा देखा तो उसने तुरंत पीसीआर और एंबुलेंस को फोन किया। जब तक एंबुलेंस मौके पर पहुंची तब तक सागर का काफी खून बह चुका था।

इस वजह से अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने मौके से मिले सीसीटीवी फुटेज (CCTV footage) व आसपास से मिली सूचना के आधार पर धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर एक आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी फरार है। पुलिस दूसरे आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं।

ADVERTISEMENTS