बाबा हैड़ाखान जीआईसी में हुआ एन एस एस का स्थापना दिवस शिविर

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

#nss news haldwani

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी एसकेटी डॉट कॉम 1008 श्री बाबा हेड़ा खान जीआईसी इंटर कॉलेज में एनएसएस के 63 वें स्थापना दिवस के अवसर पर नियमित एक दिवसीय एन एस एस शिविर का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम में प्रबुद्ध वक्ताओं द्वारा एनएसएस के की सामाजिक राष्ट्रीय और सांस्कृतिक मूल्यों पर प्रकाश डाला कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोक सेवा आयोग दिल्ली के अध्यक्ष रह चुके डॉक्टर प्रदीप जोशी एवं आर एस एस सी लंबे समय से जुड़े भाजपा के प्रदेश महामंत्री रहे सुरेश भट तथा प्रधानाचार्य रमेश चंद्र तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

एनएसएस के इस शिविर के कार्यक्रम अधिकारी मनोज भट्ट ने बताया कि एनएसएस ने अब तक राष्ट्र निर्माण के लिए लाखों की संख्या में शिविर आयोजित कर योग्य देश सेवकों को तैयार किया है.

कार्यक्रम में वंदे मातरम जी के अलावा क्षेत्रीय सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए मुख्य अतिथि के आगमन पर प्रधानाचार्य रमेश चंद्र तिवारी ने पुष्पगुच्छ देकर न्यू छात्राओं द्वारा पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया एनएसएस के जिला समन्वयक ललित मोहन पांडे ने जिले में एनएसएस के द्वारा किए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी.

विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित भाजपा के महामंत्री रहे सुरेश भट ने बताया कि देश सेवा के लिए एनएसएस ने बड़ी भूमिका निभाई है तथा किस तरह से देश सेवा की जाती है यह भी लोगों के सामने उदाहरण रखा. शिविर के मुख्य अतिथि डॉक्टर प्रदीप जोशी ने के उद्बोधन के दौरान छात्रों ने उनको बड़े ध्यान से सुना उन्होंन प्रोफेसर जे रघुनाथ माशेलकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने किस तरह से अपने जीवन में कार्य किया इस दौरान उन्होंने बच्चों के साथ बड़े गहरे अंतर्मन से वार्तालाप की विद्यालय की छात्राओं प्रवीणा जोशी और छाया सक्सेना ने विभिन्न कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी.

ADVERTISEMENTS