ब्रेकिंग- पुलिस विभाग में तबादले, 10 उपनिरीक्षकों को नई तैनाती


रुद्रपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय उधम सिंह नगर द्वारा 11 मार्च 2026 को पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 10 उपनिरीक्षकों (SI) के तबादले किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश के तहत उपनिरीक्षक दिनेश चंद को पुलिस लाइन रुद्रपुर से प्रभारी चौकी बरा में तैनात किया गया है, जबकि दीपक अधिकारी को थाना बाजपुर से प्रभारी चौकी वीरपुर भेजा गया है। इसी तरह मनीष बिष्ट को पुलिस लाइन रुद्रपुर से प्रभारी चौकी दुल्हापुर पट्टी, अशोक कण्डवाल को प्रभारी चौकी कनकपुर से कोतवाली रुद्रपुर, और भूपेंद्र सिंह खंडायत को पुलिस लाइन रुद्रपुर से प्रभारी चौकी कनकपुर में तैनाती दी गई है।
इसके अलावा मनोज सिंह धामी को कोतवाली आईटीआई से प्रभारी चौकी कुण्डेश्वरी, चंदन सिंह बिष्ट को प्रभारी चौकी कुण्डेश्वरी से प्रभारी चौकी खटीमा, तथा नवीन शर्मा को प्रभारी चौकी रुद्रपुर से प्रभारी चौकी रम्पुरा भेजा गया है। फक्कड़ कुमार को प्रभारी चौकी सरकड़ा से कोतवाली आईटीआई और दीपक बिष्ट को प्रभारी चौकी महेंद्री से प्रभारी चौकी सरकड़ा में तैनाती दी गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने नए तैनाती स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण कर इसकी सूचना कार्यालय को उपलब्ध कराएं।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन