मुखानी थाने में दहेज लोभी ससुरालियों के खिलाफ नव विवाहिता ने दर्ज कराया मुकदमा

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉट कॉम

मुखानी थाने में एक नवविवाहिता ने अपने ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न एवं मारपीट का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पीली कोठी अंतर्गत श्री राम एनक्लेव आईटीआई निवासी पूजा सती ने एकता विहार कुसुम खेड़ा निवासी अपने पति गौरव पांडे सास शोभा पांडे ननंद बीना तिवारी तथा लता तिवारी के खिलाफ गाली गलौज करने मारपीट करने तथा घर से निकालने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज किया है।

पीड़िता पूजा सती का कहना है कि 4 मई 2021 को उसकी शादी एकता विहार कुसुम खेड़ा निवासी गौरव पांडे के साथ हुई। मायके वालों ने अपने सामर्थ्य के अनुसार दान एवं दहेज दिया इसके बावजूद ससुरालियों की दहेज की भूख कम नहीं हुई। पति ने स्कूटी व नगदी की मांग की। असमर्थता जताने पर उसके साथ मारपीट होने लगी महिला ऐच्छिक ब्यूरो में शिकायत करने के बाद यह मारपीट और बढ़ गई तथा एक दिन उसे घर से निकाल दिया जिसके बाद उसे मजबूरन उनके खिलाफ मुकदमा लिखना पड़ा है। पूजा सत क्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है ने

ADVERTISEMENTS