NEET Paper Whatsapp पर लीक!, गेस पेपर में मिले 600 नंबर के हू-ब-हू सवाल! उत्तराखंड से जुड़े तार

ख़बर शेयर करें

 

jaipur-neet-paper-leak-suspicion

Jaipur NEET Paper Leak Suspicion: देश की सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा ‘नीट’ (NEET UG 2026) एक बार फिर चर्चाओं में हैं। दरअसल परीक्षा के बाद इसके लीक होने की आशंका जताई जा रही है। इसको लेकर राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप (SOG) ने जांच शुरू कर दी है।

शुरुआती जांच में सामने आया कि इस संदिग्ध पेपर का केंद्र केरल और राजस्थान का सीकर जिला है। केरल में एक MBBS के एक छात्र ने एक मई को ‘क्वेश्चन बैंक’ अपने सीकर में रहने वाले दोस्त को व्हाट्सएप के जरिए भेजे। जिस दोस्त को ये भेजा गया वो सीकर में पीजी चलाता है। तो वहीं भेजने वाला भी मूल रूप से राजस्थान के चूरू में रहता है।

Whatsapp पर लीक NEET का पेपर!

इस मामले में एसओजी एडीजी विशाल बंसल ने स्थिति को साफ किया है। उन्होंने बताया की व्हाट्सएप ऐप पर पेपर से पहले 150 पेजों की एक PDF फाइल वायरल हुई थी। इसमें 400 सवाल शामिल थे। चौंकाने वाली बात तो ये है 3 मई को आयोजित नीट की इस परीक्षा में वायरल गेस पेपर से करीब 120 सवाल मेल खाते हैं।

देहरादून से जुड़े है तार Jaipur NEET Paper Leak Suspicion

अभी फिलहाल एसओजी इसकी जांच जाच रही है। पता लगाया जाएगा कि ये गेस पेपर किस आधार पर और किसने तैयार किया था। तो वहीं कुछ संदिग्धों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इस मामले में देहरादून लिंक को भी खंगाला जा रहा है।

हालांकि ये भी स्पष्ट किया गया कि इसे आधिकारिक तौर पर ‘पेपर लीक’ नहीं कहा जा सकता। अभी मामले की जांच शुरुआती दौर में है। अभी किसी की आधिकारिक गिरफ्तारी नहीं हुई है। देहरादून में एक संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।

गेस पेपर में मिले 600 नंबर के हू-ब-हू सवाल!

SOG के सूत्रों के अनुसार, छात्र द्वारा भेजे गए इस क्वेश्चन बैंक में 300 सवाल थे। जब नीट पेपर से इन सवालों को मिलाया गया तो 150 सवाल हूबहू सेम थे जो असल परीक्षा पेपर में पूछे गए थे। बता दें कि नीट में 180 सवाल होते है। हर एक प्रश्न चार अंक का होता है। इस हिसाब से 720 में से 600 अंकों के सवाल परीक्षा से पहले ही लीक होने की आशंका है। गेस पेपर में इतनी सटीकता संभव नहीं नही हैं